पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के पूरे हुए 25 साल, दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Updated on 07-10-2026 11:50 AM
नई दिल्ली: 25 साल पहले गुजरात से शुरू हुआ एक राजनीतिक सफर बुधवार को एक खास पड़ाव पर पहुंच गया है। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले पीएम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में आज 25 साल पूरे हो गए। इस खास दिन की शुरुआत प्रधानमंत्री ने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आशीर्वाद के साथ की।

मंदिर में की पूजा-अर्चना

  • प्रधानमंत्री ने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर पहुंचकर पूजा की और भगवान का आशीर्वाद लिया।
  • यह मंदिर सरोजिनी नगर के विनायक मंदिर मार्ग पर स्थित है और दिल्ली के दक्षिण भारतीय समुदाय से लंबे समय से जुड़ा है। मंदिर की स्थापना की पहल 1950 के आसपास की गई थी।
  • प्रधानमंत्री के लिए बीजेपी और सरकार की ओर से उनके 25 साल के सार्वजनिक जीवन को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
  • 7 अक्टूबर से शुरू हुआ सफर

    • 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
    • उस समय गुजरात भूकंप, सूखे और राजनीतिक अस्थिरता जैसी चुनौतियों से जूझ रहा था। पीएम मोदी ने बाद में अपने उस दौर को कठिन परिस्थितियों में मिली जिम्मेदारी के तौर पर याद किया था।
    • 2013 में उन्हें बीजेपी ने 2014 लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया। 2014 में उन्होंने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
    • 25 साल पूरे होने पर कार्यक्रम

      बीजेपी ने इस मौके पर देशभर में सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रमों की योजना बनाई है। दिल्ली में भी ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध भी लगाए गए हैं।


      कैबिनेट ने भी किया सम्मान

      केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 6 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के 25 साल के लगातार नेतृत्व पर बधाई प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव में गुजरात से लेकर केंद्र तक उनके नेतृत्व, शासन और कई प्रमुख योजनाओं व सुधारों का उल्लेख किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
 मानसून अपने आखिरी चरण में चल रहा है। बारिश का दौर फिर भी खत्म नहीं हो रहा है। मौसम विभाग का नया अलर्ट भी आ गया है। IMD ने 20…
 08 October 2026
नई दिल्लीः भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने भारत और इजरायल को कट्टरपंथी इस्लामी आतंकी हमलों की एक नई लहर की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी…
 08 October 2026
नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर विचार करने पर बुधवार को सहमति जताई, जिसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) और निर्वाचन आयुक्तों (ईसी) की नियुक्ति से जुड़े 2023 के…
 08 October 2026
नवीन निश्चल, नई दिल्ली: 'नशे के खिलाफ अभियान, देश को सलाम' अभियान के तहत जब गांजा, स्मैक, हेरोइन जैसे ड्रग्स पर दिल्ली पुलिस का एक्शन शुरू हुआ तो नशा बेचने…
 08 October 2026
लेखक: विमल कुमारपरीक्षाओं में धोखाधड़ी अपराध से पहले एक बाजार है। नौकरियों की कमी से इसकी मांग रहती है और पकड़े जाने की कम आशंका से यह जिंदा है। 2018…
 08 October 2026
लेखक: स्वपन दासगुप्ताराजनीतिक सत्ता में लंबे समय तक बने रहना और उस दौरान कोई सार्थक प्रभाव छोड़ना, ये दोनों बातें जरूरी नहीं कि एक-दूसरे से जुड़ी हों। मुहम्मद शाह 'रंगीला'…
 07 October 2026
नई दिल्ली: 25 साल पहले गुजरात से शुरू हुआ एक राजनीतिक सफर बुधवार को एक खास पड़ाव पर पहुंच गया है। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की…
 07 October 2026
पिछले 25 वर्षों में भारतीय राजनीति का संवाद बदल गया है। पारंपरिक माध्यमों से बढ़कर अब मोबाइल और सोशल मीडिया अहम हैं। नरेंद्र मोदी उन शुरुआती भारतीय नेताओं में रहे,…
 07 October 2026
नई दिल्ली: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दोनों पर आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने का आरोप है। एक दिन पहले…
Advt.