राजस्थान के दूल्हे को पाकिस्तान जाने से रोका:30 अप्रैल को अमरकोट में होनी थी शादी, 3 साल की कोशिश के बाद मिला था वीजा

Updated on 26-04-2025 01:01 PM

बाड़मेर के युवक और उसके परिवार को सिक्योरिटी एजेंसियों ने अटारी बॉर्डर से लौटा दिया। परिवार पाकिस्तान के अमरकोट शहर जाने के लिए निकला था।

दरअसल, जिले के इंद्रोई गांव के रहने वाले शैतान सिंह (25) की 30 अप्रैल को वहां शादी होनी थी, लेकिन पहलगाम अटैक (22 अप्रैल) के कारण बॉर्डर बंद हो गया।

शादी अब कब होगी, इसको लेकर परिवार चिंतित है। हालांकि, दूल्हे का कहना है कि सरकार ने जो भी निर्णय किया है वे उसके साथ हैं।

पिता और भाई के साथ शादी करने निकले थे

दूल्हे शैतान सिंह ने बताया कि उनकी 4 साल पहले सगाई पाकिस्तान के अमरकोट जिले की केसर कंवर (21) से हुई थी। बीते 3 साल से उनका परिवार वीजा के लिए कोशिश कर रहे थे।

काफी प्रयास के बाद इस साल 18 फरवरी उनका, पिता और भाई का वीजा क्लियर हुआ। वे तीनों 23 अप्रैल को वाघा-अटारी बॉर्डर के लिए रवाना हुए।

एक दिन बाद वहां पहुंचे, लेकिन 24 अप्रैल को बॉर्डर बंद हो गया। उनका वीजा 12 मई तक का है। इसलिए परिवार की अभी थोड़ी उम्मीद बाकी है।

आतंकियों ने गलत किया, सरकार का फैसला सही...

दूल्हे शैतान सिंह ने कहा- आतंकवादियों ने जो कुछ किया वह गलत किया। मेरी शादी थी, अब रुकावट हो गई। भारत सरकार ने फैसला लिया है तो यह सही फैसला है। आतंकवादियों की करतूत गलत है।

शैतान सिंह के चचेरे भाई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पाकिस्तान से हमारे रिश्तेदार भी आए हुए थे। इनके चार बेटे पाकिस्तान के कपासकोट में रहते हैं। एक बेटा और एक बेटी बाड़मेर (राजस्थान) में रहते हैं।

हम काफी हताश हैं। आतंकी घटना से काफी नुकसान होता है। रिश्ते खराब होते हैं। बॉर्डर पर आना-जाना बंद हो जाता है। आतंकवाद गलत है।

बॉर्डर के दोनों और है रिश्तेदारी

पाकिस्तान सिंध प्रांत में सोढ़ा राजपूतों की बड़ी आबादी है, जो गोत्र परंपरा को मानते हैं। वे समुदाय से बाहर शादी करने के लिए सरहद के इस पार के राजपूत युवाओं को वरीयता देते हैं।

इस इलाके में काफी परिवार ऐसे हैं जिनके रिश्तेदारी पाकिस्तान में भी है। फाइनेंस का काम करने वाले शैतान सिंह की भी शादी भी इस तरह रिश्तेदारी से तय हुई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के आदेश पर पाकिस्तानी नागरिकों के भारत छोड़ने का सिलसिला जारी है। मंगलवार सुबह अटारी बॉर्डर से बड़ी संख्या में…
 29 April 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में YUGM कॉन्क्लेव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। PM ने कहा कि हमारा मकसद…
 29 April 2025
पाकिस्तान में बेनजीर भुट्टो की सरकार में सांसद रहे दिवाया राम हरियाणा के फतेहाबाद में आइसक्रीम बेच रहे हैं। हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से परेशान होकर उनका परिवार 25…
 29 April 2025
पहलगाम अटैक के जवाब में भारत के संभावित हमले को देखते हुए पाकिस्तान ने LoC के पास से आतंकियों को हटने का आदेश दिया है। ये इलाके कश्मीर में घुसपैठ…
 29 April 2025
अहमदाबाद के शाहआलम इलाके के पास चंडोला तालाब क्षेत्र में मंगलवार से बांग्लादेशी घुसपैठियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। गुजरात पुलिस ने सोमवार रात से…
 29 April 2025
पेगासस जासूसी रिपोर्ट को सार्वजनिक करने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने मंगलवार को कहा कि देश की…
 28 April 2025
पश्चिम बंगाल में 32 हजार प्राइमरी टीचर्स को नौकरी से निकाले जाने के खिलाफ याचिका पर कलकत्‍ता हाईकोर्ट आज सुनवाई करेगा। न्यायमूर्ति तपब्रत चक्रवर्ती और न्यायमूर्ति पार्थसारथी चटर्जी की बेंच…
 28 April 2025
2008 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड 64 साल के तहव्वुर राणा की NIA कस्टडी आज खत्म हो रही है। जांच एजेंसी कोर्ट से राणा की और कस्टडी की मांग कर…
 28 April 2025
धनबाद के वासेपुर से गिरफ्तार 4 संदिग्ध आतंकवादी संगठन के सदस्य निकले हैं। झारखंड ATS ने चारों संदिग्धों को शनिवार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार संदिग्धों में गुलफाम हसन, आयान…
Advt.