दशहरा-दिवाली से विंटर ब्रेक तक, 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल...
Updated on
21-09-2026 02:12 PM
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के लिए पांच-पांच दिन की छुट्टी रहेगी। इस तरह इन तीनों अवसरों को मिलाकर पूरे सत्र में कुल 15 दिन का दीर्घकालीन अवकाश रहेगा।
यह अवकाश कार्यक्रम राज्य के शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ D.Ed., B.Ed. और M.Ed. से जुड़े शिक्षण संस्थानों पर भी लागू होगा।
दशहरा पर 17 से 21 अक्टूबर तक छुट्टी दशहरा पर्व के मौके पर स्कूलों में 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक पांच दिनों का अवकाश रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को लगातार पांच दिन का ब्रेक मिलेगा।
दीपावली पर 6 से 10 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल दीपावली के त्योहार पर भी पांच दिन की छुट्टी निर्धारित की गई है। स्कूल 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक बंद रहेंगे। इसके बाद नियमित कक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होंगी।
दिसंबर में मिलेगा विंटर ब्रेक साल के अंत में विद्यार्थियों को शीतकालीन अवकाश मिलेगा। 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक पांच दिनों का विंटर ब्रेक रहेगा।
इस बार तीनों प्रमुख अवकाशों की अवधि पांच-पांच दिन रखी गई है। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक, पिछले शैक्षणिक सत्र में इन तीनों अवसरों पर छह-छह दिन का अवकाश था, यानी इस बार कुल अवकाश अवधि में 3 दिनों की कमी हुई है।
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…