नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हरे निशान में हुई।30 शेयरों वाला सेंसेक्स जहां करीब 300 अंकों की तेजी के साथ शुरुआत किया, वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 23,334.70 पर खुला। सेंसेक्स 74,575.24 के लेवल पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयरों में उछाल दिखा, बाकी के 10 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। इनमें टॉप गेनर लार्सन एंड टुब्रो 1.34 फीसदी की तेजी के साथ 3881.55 पर दिखा, जबकि टॉप लूजर के रूप में टीसीएस 3.28 फीसदी की गिरावट के साथ 2124 पर ट्रेड करते हुए नजर आया।सेंसेक्स और निफ्टी का अपडेट क्या है?
सेंसेक्स और निफ्टी के अपडेट की बात करें तो आज मार्केट खुलते ही दोनों इंडेक्स हरे निशान में खुले। सेंसेक्स जहां 298 अंकों (करीब 300 अंक) उछाल के साथ 74,575.24 पर खुला, वहीं निफ्टी 23,334.70 पर शुरू हुआ।
सुबह 10 बजे सेंसेक्स 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 201.29 अंकों के उछाल पर 74,515.88 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इस दौरान निफ्टी में 0.25 फीसदी की तेजी दिखी। यह हरे निशान में 58.35 अंकों के उछाल के साथ 23,328.95 पर कारोबार कर रहा था।गुरुवार को सेंसेक्स में गिरावट तो निफ्टी में उछाल
बीते कारोबारी सत्र गुरुवार को मार्केट बंद के दौरान सेंसेक्स में गिरावट दिखी तो निफ्टी ने उछाल दिखाया। पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक लुढ़का दिखा। यह 74,182.62 पर खुला था। निफ्टी 23,195.25 पर अपने कारोबार की शुरुआत की थी।वहीं, मार्केट बंद के दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 0.03 प्रतिशत गिरकर 21.86 अंक नीचे आकर 74,314.59 पर बंद हुआ था, जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी 0.23 फीसदी बढ़कर बंद हुआ था। यह इंडेक्स 53 अंक उछलकर हरे निशान में 23,270.60 पर दिखा।
- आज सेंसेक्स की ओपनिंग कितने पर हुई?
आज सेंसेक्स की ओपनिंग 74,575.24 पर हुई। - बीते कारोबारी सत्र में सेंसेक्स कितने पर बंद हुआ था?
बीते कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 74,314.59 पर बंद हुआ था। - सेंसेक्स और निफ्टी50 कितने शेयरों के इंडेक्स हैं?
सेंसेक्स 30 शेयरों का तो निफ्टी 50 शेयरों का इंडेक्स है। - आज निफ्टी की ओपनिंग कितने पर हुई?
आज निफ्टी की ओपनिंग 23,334.70 पर हुई। - निफ्टी का 52 हफ्ते का हाई और लो कितना रहा है?
निफ्टी का 52 हफ्ते का हाई 26,373.20 और लो 22,182.55 रहा है।