मानसून दो-तीन दिन में बस्तर पहुंचने के संकेत:

Updated on 12-06-2026 12:27 PM
रायपुर, दक्षिण-पश्चिम मानसून अब छत्तीसगढ़ की दहलीज पर पहुंच चुका है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

इसी बीच सामने आई दो महत्वपूर्ण वैज्ञानिक स्टडी ने संकेत दिया है कि छत्तीसगढ़ में मानसून का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। सबसे बड़ा निष्कर्ष यह है कि राज्य में कुल बारिश में कोई बड़ी कमी नहीं आई है, लेकिन उसका भौगोलिक वितरण और समय बदल रहा है।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा 1971 से 2021 तक के 50 वर्षों के अध्ययन में पाया गया कि छत्तीसगढ़ की औसत वार्षिक वर्षा 1277.8 मिमी है और इसकी 80 से 85 प्रतिशत बारिश दक्षिण-पश्चिम मानसून से मिलती है।

अध्ययन में राज्य के 27 जिलों में से 14 जिलों में वर्षा बढ़ने और 13 जिलों में घटने का रुझान सामने आया है। शोध के अनुसार बस्तर पठार प्रदेश का सबसे अधिक वर्षा वाला क्षेत्र बनकर उभरा है, जहां औसत वार्षिक वर्षा 1488.7 मिमी दर्ज की गई। सुकमा में सर्वाधिक 1644.5 मिमी और दंतेवाड़ा में 1610.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ मैदान क्षेत्र में औसत वर्षा 1200.6 मिमी रही।

सुकमा, बेमेतरा में बढ़ी बारिश, बलरामपुर-सूरजपुर में घटी अध्ययन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू वर्षा की प्रवृत्तियों से जुड़ा है। सुकमा में बारिश प्रति वर्ष 5.41 मिमी की दर से बढ़ रही है, जबकि कोंडागांव और बेमेतरा में भी वृद्धि दर्ज की गई है। इसके विपरीत जशपुर में वर्षा प्रति वर्ष 4.91 मिमी, बलरामपुर में 4.73 मिमी और सूरजपुर में 4.58 मिमी की दर से घट रही है।

जांजगीर-चांपा में भी मानसूनी वर्षा में कमी का संकेत मिला है। दूसरे अध्ययन में 1980 से 2020 तक के 40 वर्षों के आंकड़ों के विश्लेषण में पाया गया कि प्रदेश की करीब 87 प्रतिशत बारिश जून से सितंबर के बीच होती है, लेकिन जून और सितंबर की वर्षा सबसे अधिक अस्थिर होती जा रही है।

जून में वर्षा का परिवर्तनशीलता गुणांक 33.5 प्रतिशत और सितंबर में 30.6 प्रतिशत दर्ज किया गया। यानी मानसून के आगमन और वापसी का अनुमान पहले की तुलना में कठिन होता जा रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश घटने से भूजल पुनर्भरण और जलस्रोतों पर दबाव बढ़ सकता है। वहीं बस्तर और दक्षिणी जिलों में बढ़ती वर्षा बाढ़, जलभराव और मिट्टी कटाव जैसी नई चुनौतियां पैदा कर सकती है।

रायपुर में तेज आंधी-बारिश, दो फ्लाइट नागपुर डायवर्ट

राजधानी में गुरुवार को चली तेज हवाओं की वजह से विमान का आना-जाना भी प्रभावित हुआ। देर शाम दिल्ली और हैदराबाद की फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट करना पड़ा। रात 11.30 बजे के बाद ही दोनों फ्लाइट वापस रायपुर पहुंच पाई।

एयर इंडिया की दिल्ली-रायपुर फ्लाइट (एआई1718) अपने तय समय में दिल्ली से शाम 5.55 को उड़ान भरकर रात में कीरब 8 बजे रायपुर पहुंच गई। लेकिन रायपुर एयरपोर्ट में तेज हवाओं की वजह से फ्लाइट लैंड नहीं कर पाई।

करीब 20 मिनट तक हवा में चक्कर लगाने के बाद पायलट फ्लाइट को नागपुर ले गया। इसी तरह इंडिगो एयरलाइंस की हैदराबाद-रायपुर फ्लाइट (6ई7248) हैदराबाद से शाम 6 बजे उड़ान भरकर 7.30 बजे के आसपास रायपुर पहुंची, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से एटीसी ने फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट करने का आदेश दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 June 2026
रायपुर, दक्षिण-पश्चिम मानसून अब छत्तीसगढ़ की दहलीज पर पहुंच चुका है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए…
 12 June 2026
रायपुर, आज राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर बहुप्रतीक्षित केशकाल घाट फोरलेन बायपास रुट के निर्माण के लिए चयनित निर्माण एजेंसी को कार्यादेश जारी कर…
 12 June 2026
रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खरीफ सीजन के दौरान किसानों को निर्धारित मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग की संयुक्त जांच टीम लगातार खाद दुकानों का निरीक्षण…
 12 June 2026
रायपुर, दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट (6E-5138) खराब मौसम के कारण गुरुवार रात को रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी। इसके बाद विमान का रूट बदलकर उसे…
 12 June 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में घर पर चंगाई सभा का आयोजन किया गया था। इसकी सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोग घर पहुंचे। संगठन ने आरोप लगाया कि इस…
 12 June 2026
कोरिया। स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता और सामूहिक सहभागिता का प्रेरक उदाहरण गुरुवार को बैकुंठपुर के प्रेमाबाग परिसर में देखने को मिला, जहां जिला प्रशासन कोरिया द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान में…
 12 June 2026
सुकमा। जिले के दूरस्थ ग्राम कडयुपारा (मांडुपारा) सिरसेट्टी में एक 14 वर्षीय बालिका का विवाह 15 जून को होने वाला था, लेकिन समय रहते प्रशासन की सजगता ने उसके भविष्य…
 12 June 2026
कोरिया। जिले में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान को प्रभावी बनाने के लिए व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। राज्य सरकार के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर…
 12 June 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने अपने ग्रामीण भ्रमण के दौरान दूरस्थ ग्राम बर्रेम एवं रेवली में संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।…
Advt.