स्मृति मंधाना का जवाब नहीं, एशिया कप के पहले मैच में रचा इतिहास, दुनियाभर में अब सिर्फ एक बल्लेबाज से हैं पीछे

Updated on 31-08-2026 01:23 PM
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं हाथ की बल्लेबाज ने रविवार को थाईलैंड के खिलाफ विमेंस एशिया कप 2026 के तीसरे मुकाबले में 10 गेंदों का सामना करते हुए 19 रन बनाए। उनकी इस पारी में 4 चौके शामिल रहे।

मंधाना के नाम कई सारे रिकॉर्ड

इसी के साथ मंधाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,756 रन बना लिए। मंधाना टेस्ट मुकाबलों में 788 रन बना चुकी हैं, जबकि वनडे फॉर्मेट में उनके नाम 5411 रन दर्ज हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 4557 रन जुटाए हैं। 30 वर्षीय मंधाना ने टेस्ट करियर के 9 मुकाबलों में 2 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, 120 वनडे मुकाबलों में उनके नाम 14 शतक और 35 अर्धशतक हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मंधाना 1 शतक के साथ 35 अर्धशतक जमा चुकी हैं।

पहले नंबर पर मिथाली राज

इस लिस्ट में मिताली राज टॉप पर हैं, जिन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 10,868 रन बनाए। वहीं, सूजी बेट्स (10,740) इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। शार्लेट एडवर्ड्स (10,273) और स्टेफनी टेलर (10,007) क्रमश: चौथे और पांचवें पायदान पर हैं।

मैच में टीम इंडिया की जीत

महिला एशिया कप मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड को एकतरफा अंदाज में 94 रनों से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 159 रन बनाए, जिसमें शेफाली वर्मा ने 36 गेंदों में धमाकेदार 64 रनों की पारी खेली, जबकि प्रतिका रावल ने 22 और स्मृति मंधाना ने 19 रन बनाए। थाईलैंड की ओर से सुलीपॉर्न लाओमी ने 3 विकेट झटके।
160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाईलैंड की पूरी टीम भारतीय गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के सामने 16.1 ओवर में महज 65 रनों पर ही सिमट गई, जिसमें नानपट कंचनरोएनकाई के 41 रनों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सकी। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा (3 विकेट बिना कोई रन दिए) और नंदनी शर्मा (18 रन पर 3 विकेट) ने बेहतरीन गेंदबाजी कर टीम को एक बड़ी जीत दिलाई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 August 2026
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…
 31 August 2026
नई दिल्ली: यूएस ओपन में रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में उतरे नोवाक जोकोविच का सफर पहले ही दौर में बेहद दर्दनाक मोड़ पर खत्म हो गया। अर्जेंटीना…
 31 August 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान को 194 रनों के बड़े अंतर से मात देकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली…
 31 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल के 2023 सीजन में इम्पैक्ट प्लेयर का नियम आया था। इस के तहत किसी टीम को मैच के दौरान अपनी प्लेइंग इलेवन में एक खिलाड़ी का बदलाव…
 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच सरफराज अहमद और खिलाड़ियों को पीसीबी की उस धमकी का कोई अंदाजा नहीं था जिसमें उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान…
 29 August 2026
नई दिल्ली: जापान में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स से पहले एशियाई क्रिकेट काउंसिल की बैठक में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं, विशेषकर कमरों के साइज को लेकर…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान और लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे सीजन में खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) आगामी न्यूजीलैंड दौरे और भविष्य के टेस्ट दौरों को ध्यान में रखते हुए युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान जोंटी सिद्धू का बल्ला जमकर गरजा। पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ खेले गए इस बेहद…
Advt.