विश्व आदिवासी दिवस पर छात्रों को कानूनी अधिकारों और साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

Updated on 11-08-2026 12:35 PM

कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में  प्रतिधारक अधिवक्ता सुरेंद्र भट्ट एवं अधिकार मित्र लोकेश यादव रंजन बैध के द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन।      

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासियों के अधिकारों और विद्यार्थियों को विधिक रूप से जागरूक बनाना, उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी प्रदान करना, कानून के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना, साइबर अपराधों एवं सामाजिक कुरीतियों से बचाव के प्रति सजग करना तथा उन्हें जिम्मेदार, सुरक्षित एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।    

शिविर में प्रतिधारक अधिवक्ता सुरेंद्र भट्ट द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय संविधान में निहित मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, निःशुल्क विधिक सहायता, बाल अधिकार, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा तथा विभिन्न जनकल्याणकारी कानूनों के संबंध में सरल एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई।    

साथ ही अधिकार मित्र द्वारा विद्यार्थियों को साइबर ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी एवं बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव, यातायात नियमों के पालन, अपराधों की रोकथाम तथा कानून के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को यह भी समझाया गया कि सोशल मीडिया का उपयोग सदैव सावधानीपूर्वक करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।        

कार्यक्रम का समापन में विद्यालय परिवार द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। अंत में विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे कार्यक्रम में प्राप्त विधिक जानकारी को अपने परिवार एवं समाज तक पहुँचाएँ तथा कानून का पालन करते हुए एक जागरूक, जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक बनने का संकल्प लें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.