पहले जॉइंट एमडी के तौर पर केवीएस सुब्रमणियन ने 30 अप्रैल, 2024 को कोटक महिंद्रा बैंक से इस्तीफा दे दिया। CNBC रिपोर्ट के मुताबिक, फाइनेंशियल ईयर में उनका पैकेज 5.86 करोड़ रुपये था। उसी साल सितंबर में वह फेडरल बैंक से जुड़ गए। उन्होंने श्याम श्रीनिवासन की जगह ली। श्रीनिवासन का कार्यकाल 14 साल का रहा। केवीएस मणियन ने एमडी और सीईओ के तौर पर बैंक की कमान अपने हाथों में ली।


