शुरुआत में खुद की पूंजी लगाकर और इन-हाउस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करके शिवांग ने क्वालिटी पर पूरा कंट्रोल रखा। उनकी यह मेहनत रंग लाई। आज ब्रांड 96,000 से अधिक ग्राहकों को अपनी सेवाएं दे चुका है। इसका रिपीट रेट शानदार 40% पर बना हुआ है। भारत की सीमाओं से आगे बढ़ते हुए मार्च 2026 में अमेरिका और ब्रिटेन के बाजारों में कदम रखने वाले इस ब्रांड को न्यूयॉर्क पॉप-अप में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। यह साबित करता है कि भारतीय कारीगरी और आधुनिक फैशन का संगम बाहर के लोगों को भी खूब भा रहा है।


