मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी पहल

Updated on 08-05-2026 11:22 AM

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम जनता को राहत पहुंचाने और सुशासन को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत प्रदान करने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026” लागू की गई है। यह योजना घरेलू, बीपीएल एवं कृषि उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल के भुगतान में राहत देने के साथ-साथ आसान समाधान उपलब्ध करा रही है।

योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल का भुगतान एकमुश्त अथवा आसान किस्तों में करने की सुविधा दी गई है। विशेष बात यह है कि 31 मार्च 2023 तक के बकाया बिजली बिलों पर 100 प्रतिशत सरचार्ज माफी का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है, जिससे लाखों परिवारों को आर्थिक राहत मिल रही है।
       राज्य सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी उपभोक्ता आर्थिक कारणों से बिजली सुविधा से वंचित न रहे। इसी सोच के साथ योजना को सरल और सुलभ बनाया गया है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं का पंजीयन अनिवार्य रखा गया है।
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पंजीयन की व्यवस्था विभिन्न माध्यमों से उपलब्ध कराई गई है। उपभोक्ता “मोर बिजली” एप, CSPDCL की आधिकारिक वेबसाइट, नजदीकी बिजली कार्यालय तथा विशेष पंजीयन शिविरों के माध्यम से आसानी से अपना पंजीयन करा सकते हैं। यह योजना 12 मार्च 2026 से लागू है तथा योजना का लाभ लेने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है। अब तक लाखों उपभोक्ता योजना से जुड़ चुके हैं और बड़ी संख्या में प्रकरणों का निराकरण कर उपभोक्ताओं को करोड़ों रुपए की राहत प्रदान की जा चुकी है। आंकड़ों की बात करें तो अब तक प्रदेश के 07 लाख 24 हजार उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन कराया है। 1 लाख 63 हजार प्रकरणों का निराकरण कर कुल 06 करोड़ 22 लाख रूपये से अधिक की राहत प्रदान की जा चुकी है।
 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और आम नागरिकों को राहत पहुंचाने वाली योजनाओं को प्राथमिकता के साथ लागू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 इसी जनहितकारी सोच का परिणाम है, जो लाखों उपभोक्ताओं के जीवन में राहत और विश्वास लेकर आई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, एसपी सुनील शर्मा, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला आपदा राहत की टीम ने मिलकर लगातार काम किया। इससे लात नाला (माधोपाली पुल) में हुए हादसे…
 30 July 2026
कोंडागांव। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कोंडागांव–जोंधरापदर–नारायणपुर मार्ग में नारंगी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का पानी पुल के ऊपर लगभग एक फीट तक बहने…
 30 July 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव  खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांवसुश्री गायत्री साय के नेतृत्व में *अधिकार…
 30 July 2026
कोंडागांव,प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन ने बुधवार को कोंडागांव जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कोपाबेड़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों…
 30 July 2026
जांजगीर-चांपा। जिले में संचालित एग्रीस्टैक कृषक पंजीयन एवं बकेट क्लेम विशेष शिविरों का कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने आज खरौद एवं राहौद क्षेत्र में निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों में पहुंचकर पंजीयन…
 30 July 2026
रायपुर। पश्चिम बंगाल के ऊपर बने गहरे अवदाब (डीप डिप्रेशन) के प्रभाव से सावन माह के पहले ही दिन राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हुई।…
 30 July 2026
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। पुलगांव थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4 लाख…
 30 July 2026
रायपुर। सावन माह की शुरुआत के साथ ही राजधानी रायपुर के प्राचीन महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे से…
 30 July 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । जिले के लात नाला (माधोपाली पुल) में तेज बहाव के दौरान कार सहित बह गए दंपती के शव चार दिनों की लगातार चली खोजबीन के बाद बरामद कर…
Advt.