'भारत विरोधी राष्ट्रवाद का दौर अब खत्म', नेपाली वित्त मंत्री का बड़ा बयान, पहली बार बताया क्या है नई विदेश नीति?

Updated on 21-09-2026 12:12 PM
काठमांडू/नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की भारत को लेकर नीति क्या है और पुरानी सरकारों से इतर उनकी सरकार नई दिल्ली को लेकर क्या रखती है इसका पहली बार उनके प्रशासन के किसी बड़े नेता ने खुलकर चर्चा की है। नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले ने कहा है कि बालेन्द्र शाह की सरकार बदले हुए राजनीतिक माहौल में भारत के साथ रिश्तों को नए सिरे से शुरू करना चाहती है। इसमें पुनर्निर्माण, कनेक्टिविटी, व्यापार, हवाई मार्ग और ऊर्जा जैसे क्षेत्र शामिल हैं जिन पर दोनों देशों के बीच सहयोग होगा।

स्वर्णिम वागले जो बालेन शाह की सरकार बनने के बाद पहली बार नई दिल्ली आए हैं उन्होंने भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की है। वो काठमांडू लौट चुके हैं और वहां पहुंचकर उन्होंने कहा कि नई सरकार सीमा विवाद जैसे मुश्किल मुद्दों से बचना नहीं चाहती बल्कि उन्हें 'रचनात्मक' तरीके से सुलझाना चाहती है।

क्या भारत-विरोध से बाहर निकल रहा नेपाल?

इसके अलावा 'द हिंदू' को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि बालेन शाह की सरकार नेपाल-भारत संबंधों को 'नए सिरे से शुरू' करना चाहती है। वे पुरानी राष्ट्रवादी बयानबाजी से हटकर आर्थिक अवसरों, बेहतर कनेक्टिविटी, भारतीय सप्लाई चेन में शामिल होने और अपडेटेड द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर ध्यान देना चाहते हैं। वागले ने कहा कि सरकार उस पुरानी सोच से आगे बढ़ना चाहती है जिसमें नेपाली राष्ट्रवाद को भारत-विरोधी सोच से जोड़ा जाता था। उन्होंने कहा 'अंध-राष्ट्रवाद और नेपाली राष्ट्रवाद को भारत-विरोधी सोच से जोड़ने का पुराना दौर खत्म हो गया है।'
वागले ने कहा कि नेपाल की नई सरकार सीमा विवाद जैसे विवादास्पद मुद्दों को उठाती रहेगी लेकिन उन्हें 'रचनात्मक' तरीके से सुलझाएगी और इन मुद्दों को दोनों देशों के रिश्तों पर हावी नहीं होने देगी। नई सरकार के गठन के बाद से प्रधानमंत्री बालेन शाह, विदेश मंत्री शिशिर खनाल, वागले और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रबी लामिछाने सभी ने कहा है कि विवाद को सड़कों पर जनभावना भड़काने के बजाय कूटनीतिक बातचीत और बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए। वहीं बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर वागले ने उम्मीद जताई है कि वो पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा के लिए नवंबर में भारत जा सकते हैं।

बालेन शाह कब भारत दौरे पर आएंगे?

काठमांडू पोस्ट ने डिप्लोमेटिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि बालेश शाह के दशईं और तिहार त्योहारों के बीच भारत की द्विपक्षीय यात्रा करने की संभावना है। इसके अलावा नेपाली वित्त मंत्री ने नेपाल के एनर्जी सेक्टर में चीन की भागीदारी को लेकर भारत की चिंताओं को माना। उन्होंने कहा कि नेपाल को बदलते जियोपॉलिटिकल माहौल में अपने हितों को ध्यान में रखते हुए काम करना होगा। चीन के साथ नेपाल की बढ़ती भागीदारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा 'नेपाल को इस नई जियोपॉलिटिकल सच्चाई के दायरे में काम करना होगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
बीजिंग/इस्लामाबाद/नई दिल्ली: भारत ने इस महीने चीन-पाकिस्तान की तरफ से 'पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग' पैक्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान ने इसे एक 'महत्वपूर्ण उपलब्धि' बताया है और उसका…
 21 September 2026
काठमांडू: भारत की आयात पर सख्ती के चलते नेपाल को नुकसान उठाना पड़ा है। दिल्ली के सेफगार्ड ड्यूटी (सुरक्षा शुल्क) लगाने से पिछले वित्त वर्ष में नेपाल के स्टील निर्यात…
 21 September 2026
दुबई: भारत में आरक्षण को लेकर चल रहे विवाद और मेरिट की लड़ाई के बीच सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस छिड़ गई है। मशहूर इनवेस्टर अक्षत श्रीवास्तव ने देश…
 21 September 2026
इस्लामाबाद: लाल टोपी के नाम से कुख्यात पाकिस्तान के कथित विश्लेषक जैद हामिद ने आर्मी चीफ असीम मुनीर को यमन से दूर रहने के लिए कहा है। हामिद ने कहा…
 21 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में सियासी घमासान एक बार फिर तेज हो गया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने जेल में बंद अपने सर्वोच्च लीडर इमरान खान के लिए सड़कों पर उतरने का…
 21 September 2026
वॉशिंगटन: ब्रायन जॉनसन की जिंदगी का ज्यादातर हिस्सा ऐसे कामों में गुजरता है, जो आमतौर पर लोगों को बहुत अजीब लग सकता है। वह सुबह 4 बजे उठकर 11 बजे…
 21 September 2026
काठमांडू/नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की भारत को लेकर नीति क्या है और पुरानी सरकारों से इतर उनकी सरकार नई दिल्ली को लेकर क्या रखती है इसका पहली…
 21 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और ठीक उसके बगल वाले शहर रावलपिंडी को पूरी तरह से किले में बदल दिया है। हजारों की संख्या में कंटेनर्स से राजधानी इस्लामाबाद आने…
 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
Advt.