प्रधानमंत्री आवास योजना ने चन्द्रदेव के जीवन में भरी खुशियां
Updated on
02-06-2026 04:35 PM
रायपुर। वर्षों तक कच्चे मकान में जीवन बिताने वाले चन्द्रदेव के लिए वह पल किसी सपने से कम नहीं था, जब उनके हाथों में अपने नए पक्के घर की चाबी आई। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से मिला यह आवास केवल ईंट और सीमेंट का ढांचा नहीं, बल्कि उनके परिवार के सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर भविष्य का आधार बन गया है।
सूरजपुर जिले के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले चन्द्रदेव खेती और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित आय के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए वर्षों से अधूरा सपना था। बरसात के दिनों में टपकती छत, मौसम की मार और असुरक्षा के बीच परिवार का जीवन कठिनाइयों में गुजर रहा था। इसके बावजूद उनके मन में एक दिन अपने घर का सपना जीवित था।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने इस सपने को साकार करने का अवसर दिया। ग्राम पंचायत के माध्यम से आवेदन करने के बादउनका चयन योजना के लिए हुआ और आवास निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई। शासन से मिली सहायता और समय-समय पर प्राप्त मार्गदर्शन के चलते कुछ ही महीनों में उनका पक्का मकान तैयार हो गया।
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, एसपी सुनील शर्मा, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला आपदा राहत की टीम ने मिलकर लगातार काम किया। इससे लात नाला (माधोपाली पुल) में हुए हादसे…
कोंडागांव। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कोंडागांव–जोंधरापदर–नारायणपुर मार्ग में नारंगी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का पानी पुल के ऊपर लगभग एक फीट तक बहने…
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांवसुश्री गायत्री साय के नेतृत्व में *अधिकार…
कोंडागांव,प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने बुधवार को कोंडागांव जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कोपाबेड़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों…
जांजगीर-चांपा। जिले में संचालित एग्रीस्टैक कृषक पंजीयन एवं बकेट क्लेम विशेष शिविरों का कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज खरौद एवं राहौद क्षेत्र में निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों में पहुंचकर पंजीयन…
रायपुर। पश्चिम बंगाल के ऊपर बने गहरे अवदाब (डीप डिप्रेशन) के प्रभाव से सावन माह के पहले ही दिन राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हुई।…
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। पुलगांव थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4 लाख…
रायपुर। सावन माह की शुरुआत के साथ ही राजधानी रायपुर के प्राचीन महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे से…