प्रोफेसर ने छात्राओं से कहा- 50,000 दूंगा, मेरे पास आओ:कॉलेज की लड़कियों से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने मामला दबाया; विवाद बढ़ने पर इस्तीफा दिया

Updated on 30-09-2026 01:22 PM

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में प्रोफेसर ने कॉलेज की छात्राओं से अश्लील डिमांड की है। शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान कॉलेज की छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रोफेसर जेपी राणा के खिलाफ शिकायत की।

एक छात्रा ने बताया कि जेपी राणा ने आधी रात कई छात्राओं को वॉट्सऐप पर कॉल किया। कॉल रिसीव नहीं करने पर पैसे देकर पास बुलाने की बात लिखी। छात्रा ने कहा, ‘ज्योति प्रभात राणा सर ने मुझे अश्लील मैसेज भेजे। लिखा- ‘पैसे दूंगा तो क्या मेरे पास आओगी?’ आधी रात उन्होंने गंदी बातें कीं। लड़कियों को पैसे से तोल रहे हैं।’

छात्रा के मुताबिक, प्रोफेसर ने एक मैसेज में लिखा- ‘50 हजार में महिला प्रोफेसर आ जाती, तुम आ जाओ।’ विवाद बढ़ने के बाद प्रोफेसर ने खुद इस्तीफा दे दिया। विरोध में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मेन गेट पर धरना दिया और प्रिंसिपल पर मामला दबाने का आरोप लगाया।

छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजे

प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, विवाद की शुरुआत छात्राओं को वॉट्सऐप कॉल और मैसेज करने से हुई। छात्रों ने कलेक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत दी है और वॉट्सऐप पर आए कॉल और मैसेज के स्क्रीनशॉट भी सौंपे हैं।

छात्रा ने यह भी बताया कि कॉलेज प्रबंधन को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस्तीफा सार्वजनिक करने की मांग पर प्रदर्शन

मंगलवार को छात्रों ने कॉलेज के मेन गेट पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि अगर संबंधित प्रोफेसर ने इस्तीफा दे दिया है तो कॉलेज प्रशासन इसकी जानकारी सार्वजनिक करने से क्यों बच रहा है।

छात्रों ने इस्तीफे की प्रति सार्वजनिक करने की मांग की। कई घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन और छात्रों के दबाव के बाद प्राचार्य ने छात्रों को प्रोफेसर का इस्तीफा पत्र दिखाया। इसके बाद छात्रों ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया।

पहले कॉलेज प्रबंधन से शिकायत, फिर पहुंचे कलेक्ट्रेट

छात्रों के मुताबिक, उन्होंने मामले को लेकर पहले कॉलेज की प्रिंसिपल वीणा त्रिपाठी से शिकायत की थी। आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन ने मामले को कॉलेज स्तर पर ही सुलझाने की बात कही, लेकिन छात्र इससे संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद छात्र-छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंचे।

3 साल से राजनीतिक विज्ञान विभाग में पदस्थ थे

जानकारी के मुताबिक, प्रोफेसर जेपी राणा राजनीतिक विज्ञान विभाग में करीब तीन साल से पदस्थ थे। उन्होंने खुद इस्तीफा दिया है और कॉलेज प्रबंधन ने इस्तीफा स्वीकार किए जाने की जानकारी दी है।

हालांकि, इस्तीफे की जानकारी सामने आने के बावजूद छात्रों की मांग केवल इस्तीफे तक सीमित नहीं है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने संबंधित प्रोफेसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

प्राचार्य और प्रोफेसर का पक्ष सामने नहीं आया

मामले में प्रोफेसर जेपी राणा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद मिला। वहीं, कॉलेज प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों की ओर से जांच और आगे की कार्रवाई के संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

फिलहाल मामले में छात्रों की शिकायत, प्रोफेसर के इस्तीफे और कॉलेज में हुए प्रदर्शन के बाद आगे की प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है। आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने और संबंधित अधिकारियों की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की ग्राम मिरौनी में पदस्थ एक टीचर पर बैड टच का आरोप लगा है। चंद्रपुर तहसील के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली क्लास 5th की बच्ची ने आरोप लगाया कि टीचर कैलाश पटेल कॉपी चेक कराने के समय गंदे तरीके से छूते हैं और महिला स्वीपर के साथ बाथरूम में घुसे रहते हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
 30 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले पति, देवर और सास ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद पट्टे…
 30 September 2026
महाराष्ट्र से झारखंड और ओडिशा जाने वाले ट्रेन यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक बदलने का काम किया जाएगा। यह काम सीनी-राजखरसावां…
 30 September 2026
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में प्रोफेसर ने कॉलेज की छात्राओं से अश्लील डिमांड की है। शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान कॉलेज की छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रोफेसर जेपी…
 30 September 2026
रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में इन दिनों छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन एंड एंत्रप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से युवा…
 30 September 2026
छत्तीसगढ़ के 100 से ज्यादा अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि आयुष्मान कार्ड से फर्जी इलाज किए जाने की शिकायतें मिली थीं, जिसके…
 30 September 2026
रायपुर ।  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान की भावना जनभागीदारी और सेवा के माध्यम से…
 29 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के बैगा बाहुल्य क्षेत्र तरेगांव जंगल और दलदली क्षेत्र में सेवा, पोषण और जनभागीदारी का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘सेवा संकल्प अभियान’…
 29 September 2026
बेमेतरा । छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के 10वें प्रांतीय सम्मेलन में बिलासपुर के कवि एवं डेटा साइंटिस्ट डॉ. अंकुर शुक्ला ‘खावर’ को छत्तीसगढ़ी भाषा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा…
Advt.