सबसे ज्यादा टर्बुलेंस वाले रूट्स
दुनिया में कई रूट फ्लाइट टर्बुलेंस के लिए जाने जाते हैं। काठमांडू और ल्हासा के बीच की उड़ान दुनिया के सबसे ज्यादा फ्लाइट टर्बुलेंस वाले रूट्स में से एक है। यह एशिया में सबसे ज्यादा एयर टर्बुलेंस वाला रूट है। हिमालय की सबसे ऊंची चोटियों के ऊपर से गुजरने वाले लगभग 571 किलोमीटर के इस सफर में पहाड़ों के ऊबड़-खाबड़ इलाके और ज्यादा ऊंचाई पर तेजी से बदलती हवाओं के कारण अक्सर उड़ान में काफी झटके महसूस होते हैं।
इसी तरह साउथ अमेरिका में अर्जेंटीना के मेंडोजा से चिली की राजधानी सेंटियागो के रूट को सबसे ज्यादा टर्बुलेंस वाला माना जाता है। अमेरिका में अल्बुकर्क से डेनवर वाला रूट सबसे ज्यादा टर्बुलेंस वाली है। इसी तरह यूरोप में फ्रांस के नीस से स्विट्जरलैंड के जेनेवा का रूट, अफ्रीका में डरबन से जोहानसबर्ग का रूट और ओशनिया में क्राइस्टचर्च-वेलिंगटन रूट को सबसे ज्यादा टर्बुलेंट वाला माना जाता है।


