कुलपति प्रो. राजेंद्र लाकपाले के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय परिवार ने किया श्रमदान

Updated on 03-10-2026 02:07 PM

अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में वृहद स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र लाकपाले के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ परिसर के निर्माण में सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। प्रतिभागियों ने विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न क्षेत्रों की साफ-सफाई कर कचरे का व्यवस्थित संकलन एवं उचित निस्तारण किया तथा स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी विचारों को स्मरण करते हुए उपस्थित सदस्यों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा विश्वविद्यालय परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाए रखने का संकल्प लिया।

कुलपति प्रो. राजेंद्र लाकपाले ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली जीवनशैली है। विश्वविद्यालय परिवार के प्रत्येक सदस्य की सक्रिय सहभागिता से स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण-अनुकूल परिसर का निर्माण संभव है।

राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं स्वच्छता के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित किया गया। “स्वच्छ परिसर-स्वस्थ समाज - सशक्त राष्ट्र” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.