हाईराइज सोसायटियों में असुरक्षित ईवी चार्जिंग बनी खतरा, खराब फायर सिस्टम ने बढ़ाई बड़े हादसों की आशंका

Updated on 26-05-2026 12:26 PM

भोपाल। राजधानी सहित प्रदेश के कई शहरों की हाईराइज सोसायटियों में इलेक्ट्रिक वाहनों की असुरक्षित चार्जिंग व्यवस्था बड़े हादसों का कारण बनती जा रही है। हाल ही में रचना टॉवर में लगी आग की घटना ने बहुमंजिला इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि अधिकांश सोसायटियों में फायर सिस्टम केवल औपचारिकता बनकर रह गया है, जबकि पार्किंग क्षेत्रों में अस्थायी वायरिंग और घरेलू प्लग से ईवी चार्जिंग लगातार खतरा बढ़ा रही है।

एक्सटेंशन वायर और घरेलू प्लग बन रहे खतरा

भारत सरकार के ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी के ऊर्जा ऑडिटर ज्ञानेंद्र कुमार सक्सेना के अनुसार, कई लोग ईवी चार्जिंग के लिए घरेलू प्लग और लंबे एक्सटेंशन वायर का उपयोग कर रहे हैं। लगातार लोड पड़ने से वायर गर्म होकर शॉर्ट सर्किट का कारण बनते हैं। बहुमंजिला इमारतों में यह स्थिति बेहद खतरनाक साबित हो सकती है।

फायर सिस्टम में गंभीर खामियां

रचना टॉवर हादसे के बाद सामने आया कि इमारत का फायर सिस्टम पूरी तरह सक्षम नहीं था। फायर फाइटिंग के लिए जरूरी होज पाइप तक उपलब्ध नहीं थे। नगर निगम फायर विभाग ने भी माना कि कई हाईराइज सोसायटियों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि नियमों की अनदेखी करने वाली सोसायटियों को नोटिस जारी किए जाएंगे।

ईवी चार्जिंग के लिए अलग व्यवस्था जरूरी

विशेषज्ञों का कहना है कि ईवी चार्जिंग के लिए अलग और डेडिकेटेड लाइन होना अनिवार्य है। प्रत्येक चार्जिंग प्वाइंट पर एमसीबी, अर्थिंग और सुरक्षित वायरिंग जरूरी है। बिना अर्थिंग और ओवरलोडेड सिस्टम में आग लगने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। चार्जिंग के तुरंत बाद वाहन को प्लग से हटाने की सलाह भी दी गई है, क्योंकि बैटरी गर्म रहने पर हादसे की आशंका बनी रहती है।

सोसायटियों में सुरक्षा ऑडिट की जरूरत

फायर अलार्म, स्प्रिंकलर, स्मोक सेंसर और फायर फाइटिंग उपकरणों की नियमित जांच नहीं होने से जोखिम और बढ़ रहा है। विशेषज्ञों ने हाईराइज इमारतों में व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराने और ईवी चार्जिंग के लिए अलग सुरक्षित जोन बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में बड़े हादसों को रोका जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
 10 September 2026
 सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 10 September 2026
भोपाल । जिला पंचायत की बुधवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में बैरसिया क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा गरमाया…
 10 September 2026
भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कार सवार चार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर लोहे की राड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर…
 10 September 2026
भोपाल। राजधानी में संयुक्त राजस्व आयुक्त की चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि कार से धुआं उठता देख एक राहगीर…
 10 September 2026
भोपाल। सड़क दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली जनहानि को कम करने के लिए प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता में लिया गया है। सड़क सुरक्षा के कामों में लापरवाही…
 10 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना ‘मोबिलिटी विजन: 2030’ का लक्ष्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक परिवहन नेटवर्क का विस्तार करना है। इसके अंतर्गत प्रदेश में 15 हजार से…
Advt.