विधवा से रिश्वत लेते बैंक मैनेजर का वीडियो ,बलौदाबाजार में मृत पति के खाते की रकम दिलाने लिए 5 हजार

Updated on 15-06-2026 12:25 PM
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की महिला मैनेजर का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। निपनिया गांव की महिला के मुताबिक वह अपने मृत पति के खाते से पैसे निकलवाने गई थी, तभी मैनेजर अनिता पांडेय ने 10 हजार मांगे, लेकिन 5 हजार देने पर वह मान गई।

इस दौरान साथ आए एक ग्रामीण ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला सहकारी बैंक के निपनिया ब्रांच का है। महिला ने जनदर्शन में कलेक्टर से महिला अधिकारी के खिलाफ शिकायत की है। साथ ही पैसों के लेन-देन का वीडियो भी प्रशासन को सौंपा है। शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

वहीं, भाटापारा विधायक इंद्र साव ने भी ब्रांच मैनेजर की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस महिला अधिकारी के पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी हैं। एक साल पहले जब मैंने इस बारे में फोन पर बात की, तो अधिकारी ने ठीक से जवाब नहीं दिया और कहा, ‘मैं बिहारी हूं…जो करना है कर लो’। इसके बाद फोन काट दिया।

पति के खाते में 1 लाख 10 हजार थे

शिकायतकर्ता खेलन बाई सतनामी ने बताया कि उनके पति रूपदास सतनामी का करीब एक साल पहले निधन हो गया था। उनके पति का निपनिया शाखा में एक बैंक खाता था, जिसमें लगभग 1 लाख 10 हजार रुपए जमा थे।

महिला का आरोप है कि ब्रांच मैनेजर अनीता पांडेय ने पैसे निकालने की प्रक्रिया पूरी करने के बदले पहले 10 हजार रुपए की मांग की। बाद में यह रकम घटाकर 5 हजार रुपए कर दी गई।

जांच और कार्रवाई की मांग

खेलन बाई ने बताया कि पति के अकाउंट में जमा पैसे को निकालने के लिए उन्हें रिश्वत देने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कलेक्टर से इस मामले की जांच कराने की मांग की है। साथ ही संबंधित अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज करने और कार्रवाई करने की भी मांग की है।

अब जानिए वीडियो में क्या है

वायरल वीडियो में मैनेजर ने महिला से उसके पति के बारे में पूछताछ की। इसके बाद दस्तावेजों पर साइन करवाए, फिर महिला के बेटे से कहा कि…जल्दी पैसे निकालो बोल रही हूं।

मैनेजर ने पूछा कितने रुपए हैं। बेटे ने जवाब दिया कि 5 हजार रुपए। इसके बाद मैनेजर महिला और उसके बेटे से कहती है…मेरे पास आना कभी भी आना हो तो। अगर कोई परेशानी होगी तो बुलाऊंगी बेटा।

विधायक ने उठाए बैंक मैनेजर की कार्यशैली पर सवाल

वहीं भाटापारा विधायक इंद्र साव ने भी ब्रांच मैनेजर की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस अधिकारी के पहले वाले कामकाज के दौरान भी कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं। निपनिया के किसान भी उनके काम करने के तरीके से परेशान हैं।

विधायक ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में इस तरह की शिकायतें होना सही बात नहीं है। कुछ ग्रामीणों ने भी आरोप लगाया है कि बैंक के काम के लिए उनसे रिश्वत मांगी जाती है। बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शिकायत के बाद संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमीकला गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ग्रामीणों ने बाजार की जमीन पर अवैध कब्जे और राजस्व रिकॉर्ड…
 15 June 2026
रायपुर, रायपुर पुलिस ने बीएसयूपी कॉलोनी में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। सरस्वती नगर, आमानाका और न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में फैली कॉलोनी में करीब 100 पुलिस…
 15 June 2026
कोंडागांव, राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित केशकाल घाट में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जगदलपुर से ओडिशा के झारसुगुड़ा जा रहा ऑक्सीजन से भरा टैंकर ब्रेक फेल होने के कारण…
 15 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 का खिताब बिलासपुर बुल्स ने अपने नाम कर लिया। रविवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में…
 15 June 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 87 साल की बुजुर्ग महिला ने इच्छा मृत्यु मांगी है। आरोप है कि भाजपा समर्थित पंच ने केवाईसी, धान-पंजीयन और बीमा के बहाने 90 लाख रुपए…
 15 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की महिला मैनेजर का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। निपनिया गांव की महिला के मुताबिक वह अपने मृत पति के…
 15 June 2026
रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रदेश के जरूरतमंद नागरिकों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा किसानों को समर्थन मूल्य सुनिश्चित…
 15 June 2026
रायपुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल से शनिवार को रायपुर स्थित उनके शासकीय निवास पर छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जेठानी ने सौजन्य भेंट की। इस…
 15 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की महिला खिलाड़ियों (शारदा और पूजा) ने पहले 'खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स' के महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड)…
Advt.