पाकिस्तान का युद्ध में करेंगे समर्थन, टूट जाएगा भारत... जानें कौन है दिल्ली का ये दुश्मन, जिसने मुनीर सेना के लिए लड़ने का किया ऐलान

Updated on 01-05-2025 02:23 PM
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ (सिख्स फॉर जस्टिस) नाम का संगठन चलाने वाले पन्नू ने धमकी देते हुए कहा है कि अगर भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया तो यह नरेंद्र मोदी और नई दिल्ली के लिए 'आखिरी युद्ध' होगा। पन्नू ने भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी युद्ध को पंजाब के लिए भारत से अलग होने का एक 'मौका' कहा है।
पन्नू ने एक वीडियो में दावा किया, 'अगर भारत की ओर से पाकिस्तान पर हमला करता है तो पंजाब को भारत से अलग करते हुए खालिस्तान बना लिया जाएगा। पंजाब पर भारत ने कब्जा कर रखा है। ऐसे में पंजाब के लोग भारत की सेना के खिलाफ खड़े होंगे। पूरा सिख समुदाय पाकिस्तान की सेना का समर्थन करेगा और उनके लिए लंगर लगाएगा।'

यूएन में उठाएं खालिस्तान मुद्दा: पन्नू

पन्नू ने पाकिस्तान सरकार ये अपील की है कि वह खालिस्तान के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में उठाए और पंजाब में जनमत संग्रह किया जाए। उसने दावा किया कि पंजाब में भारत की सेना के खिलाफ और खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे जा रहे हैं। लोग सिख सैनिकों को पाकिस्तान के खिलाफ लड़ने से मना कर रहे हैं। पन्नू ने कहा कि भारत को ये युद्ध बहुत महंगा पड़ेगा। भारत युद्ध में गया तो टूट जाएगा।
गुरपतवंत सिंह पन्नू बीते काफी समय से भारत के खिलाफ बयानबाजी करता रहा है। उसने कनाडा और दूसरे देशों में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी हों और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आपत्तिजनक पुतले बनाते हुए रैलियां भी निकाली हैं। वह कहता रहा है कि भारत के पंजाब को अलग कर खालिस्तान नाम का देश बनाएगा।
गुरपतवंत सिंह पन्नू सिख फॉर जस्टिस नाम का प्रतिबंधित संगठन चलाता है। पन्नू को भारत सरकार ने 1 जुलाई 2020 को UAPA कानून के तहत आतंकी घोषित किया था। अमृतसर के खानकोट गांव में पैदा हुआ पन्नू लंबे समय से विदेश में है। वह आईएसआई की मदद से पंजाब में खालिस्तान के मुद्दो को जिंदा करने की कोशिश में लगा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
Advt.