परिवार का पूरा कर्ज उतारा
आज अजीत पॉकेट एफएम की ब्लॉकबस्टर ऑडियो सीरीज ब्रह्मयोद्धा: द डिस्ट्रॉयर (Brahmyodha: The Destroyer) के लीड राइटर हैं। वह इस शो के 1,000 से अधिक एपिसोड लिख चुके हैं, जिसे 16.8 करोड़ से ज्यादा बार सुना जा चुका है।अपनी इस असाधारण सफलता के दम पर अजीत ने न केवल अपने परिवार का पूरा कर्ज उतारा, बल्कि खुद 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए। उन्हें प्रतिष्ठित जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (Jaipur Literature Festival) में बतौर वक्ता भी आमंत्रित किया गया।


