हूतियों पर बारूद बरसा रहे अमेरिका को 559 करोड़ का झटका, F-18 फाइटर जेट लाल सागर में गिरा

Updated on 29-04-2025 01:21 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी नौसेना का F/A-18E सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमान सोमवार को लाल सागर में गिर गया। यह हादसा तब हुआ, जब इस जेट को विमानवाहक पोत हैरी एस ट्रूमैन पर खींचा जा रहा था। इसी दौरान मूव क्रू का उससे नियंत्रण हट गया। इस घटना में एक नाविक घायल हुआ है। अमेरिका की नौसेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि विमान के साथ उसे खींचने वाला ट्रैक्टर भी समुद्र में गिर गया। हालांकि इस हादसे में एक नाविक को हल्की चोट आने के अलावा कोई नुकसान नहीं हुआ है। पोत पर मौजूद बाकी सभी नाविक (सेलर) सुरक्षित हैं। अमेरिकी सेना यमन के हूतियों पर हमले तेज करने के लिए लाल सागर में अपनी उपस्थिति बढ़ा रही है।

अमेरिकी नौसेना ने अपने बयान में कहा, 'F/A-18E विमान को हैंगर-बे में खींचा जा रहा था। इसी दौरान विमान को खींचने वाले दल का नियंत्रण छूट गया। इससे विमान और ट्रैक्टर दोनों समुद्र में गिर गए। राहत की बात ये रही कि विमान को खींच रहे नाविकों ने विमान के गिरने से पहले खुद को बचा लिया।' नौसेना ने आगे बताया कि विमान वाहक पोत और उसके अन्य विमान काम कर रहे हैं। हादसे के बाद इसके कारणों की जांच की जा रही है। समुद्र में गिरे विमान की कीमत 67 मिलियन डॉलर से ज्यादा बताई गई है।

छह महीने में दूसरा हादसा

अमेरिकी नेवी के साथ हालिया महीनों में इस तरह का यह दूसरा हादसा है। छह महीने से भी कम समय में ट्रूमैन से दूसरी बार F/A-18 विमान का नुकसान हुआ है। इससे पहले एक विमान को अपनी ही गाइडेड मिसाइल क्रूजर से गलती से मार गिराया गया था। यह घटना पिछले साल हुई थी। हालांकि उस दौरान भी राहत की बात ये रही थी कि दोनों पायलट बच गए थे। अमेरिकी नौसेना के लिए इस विमान को समुद्र से ढूंढ़ना आसान नहीं होगा।
हैरी ट्रूमैन पश्चिम एशिया में काम करने वाले दो अमेरिकी विमान वाहक पोतों में से एक है। अमेरिकी सेना बीते महीने से यमन के हूती विद्रोहियों पर हमले कर रही है। यह हमले क्षेत्र में जहाजों के लिए उनके खतरे को खत्म करने के लिए किए जा रहे हैं। ऐसे में अमेरिकी सेना ने इस क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति को बढ़ाने के लिए कदम उठाए हैं। हालांकि इसमें अमेरिकी को नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2025
टोरंटो: कनाडा संसदीय चुनाव में खालिस्तानियों को बहुत बड़ा झटका लगा है। खालिस्तान समर्थक अलगाववादी नेता जगमीत सिंह चुनाव हार गये हैं। जगमीत सिंह ही वो नेता हैं, जिनकी वजह से पूर्व…
 29 April 2025
बीजिंग: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान युद्ध के मुहाने पर हैं। आशंका है कि परमाणु शक्ति वाले दोनों देश जंग में फंस सकते हैं। लिहाजा पाकिस्तान ने अपने 'हर मौसम…
 29 April 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने अपनी सरकार के भारत से शिमला समझौते रद्द करने के फैसले पर असहमति जताई है। पीपीपी चेयरमैन बिलावल ने भारत के…
 29 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिकी नौसेना का F/A-18E सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमान सोमवार को लाल सागर में गिर गया। यह हादसा तब हुआ, जब इस जेट को विमानवाहक पोत हैरी एस ट्रूमैन पर…
 29 April 2025
इस्लामाबाद: भारत ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि (IWT) तोड़ने का ऐलान किया है। भारत से जाने वाली नदियां पाकिस्तान की बड़ी आबादी की लाइफलाइन हैं। ऐसे…
 29 April 2025
ओटावा: कनाडा के ओटावा में पढ़ाई कर रहीं भारतीय छात्रा वंशिका सैनी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है। वंशिका 25 अप्रैल को अचानक लापता हो गई थीं, इसके…
 29 April 2025
पंजाब के गुरदासपुर से पाकिस्तानी महिला अचानक गायब हो गई। वह 6 महीने की गर्भवती भी है। शादी के बाद उसका पहला बच्चा होने वाला है। हालांकि पहलगाम में आतंकी…
 29 April 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की दूसरी पारी ने अमेरिका समेत पूरी दुनिया में भूचाल ला दिया है। सत्ता संभालते ही ट्रम्प ने सरकारी मशीनरी को ध्वस्त करने, राजनीतिक दुश्मनों पर…
 29 April 2025
कनाडा में लिबरल पार्टी के मार्क कार्नी प्रधानमंत्री बने रहेंगे। कनाडा में सोमवार को हुए आम चुनावों में पार्टी की जीत हो गई है, हालांकि नेशनल ब्रॉडकास्टर CBC के मुताबिक,…
Advt.