हॉकी स्टार ने घर पहुंचते ही मां को पहना दिया गोल्ड मेडल, लिखा- 'हर जीत के पीछे परिवार का प्यार और आशीर्वाद है'

Updated on 07-10-2026 12:25 PM
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के गले में डाल दिया। इस दौरान उनकी मां ने भी गले लगाकर बेटे का स्वागत किया और नजारा बेहद भावुक करने वाला था। बाद में राजकुमार पाल ने मां के साथ फोटो शेयर की है। उन्होंने परिवार के अन्य लोगों के साथ भी फोटो शेयर की और लिखा कि उनकी हर सफलता के पीछे परिवार ही है।

हॉकी के स्टार खिलाड़ी ने एक्स पर तीन फोटो शेयर की हैं। पहली फोटो में वह मां के साथ नजर आ रहे हैं, लेकिन गोल्ड मेडल मां के गले में है। वहीं, अन्य 2 फोटो में वह मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नजर आ रहे हैं, लेकिन गोल्ड मेडल उन्हीं के गले में है। ये फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'एशियन गेम्स 2026 जापान में गोल्ड मेडल का सपना पूरा करके आज अपने परिवार के बीच लौट आया हूं। मेरी हर जीत के पीछे मेरे परिवार का प्यार और आशीर्वाद है।'

भारत ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड

भारत ने एशियन गेम्स के फाइनल में मलेशिया को 5-1 के अंतर से हराया और एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की। भारत ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड जीता है। वहीं, यह पहला मौका था, जब भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने एक साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। टूर्नामेंट के सबसे रोचक मैच सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ। टीम इंडिया ने 4-3 के करीबी अंतर से जीत हासिल की। इस मैच में भारत ने मैच खत्म होने से 49 सेकेंड पहले निर्णायक गोल कर जीत हासिल की थी।

बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल हुए राजकुमार

राजकुमार पाल को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोट लग गई थी। अंगूठे में फ्रैक्चर की वजह से वह सेमीफाइनल और फाइनल मैच में नहीं खेल पाए, लेकिन इससे पहले ही टीम की जीत में अहम योयगदान दे चुके थे। वह इससे पहले पेरिस 2024 ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। भारत ने स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय युवा खिलाड़ी नमन धीर ने अपने ऑलराउंड डेब्यू से तहलका मचा दिया। आईपीएल में मुख्य रूप से आक्रामक…
 08 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान कप्तान कपिल देव ने 4 साल बाद भारत के टी20 टीम में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी का जोरदार स्वागत किया…
 08 October 2026
नई दिल्ली: BCCI द्वारा मुख्य चयनकर्ता पद के लिए वैकेंसी की घोषणा करते ही स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का एक हैरान कर देने वाला पोस्ट सामने आया है। पूर्व मुख्य…
 08 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट को बदलते समय के अनुसार ज्यादा रोचक बनाने के लिए आईसीसी नियमों में बदलाव करता रहता है। इसी कड़ी में टेस्ट क्रिकेट को लेकर बदलाव किए गए…
 08 October 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम फील्डिंग कोच और फास्ट बॉलिंग कोच ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।…
 08 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेलने के बाद श्रेयस अय्यर ने खुलासा किया कि अभिषेक नायर ने यह पारी…
 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
Advt.