इमरती देवी ने मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' बताया:भाजपा सांसद ने बुलाया, फिर भी मंच पर नहीं गईं; बोलीं- समय सबका बदलता है

Updated on 20-09-2026 02:13 PM

पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने खुद उन्हें मंच पर बुलाया, लेकिन इमरती देवी मंच पर नहीं गईं और कार्यकर्ताओं के बीच बैठी रहीं।

मामला सेवा संकल्प अभियान के तहत जलसा गार्डन में आयोजित 'मेरा सपनों का भारत—चित्र सेवा' कार्यक्रम का है। कार्यक्रम के मंच पर लगे बैनर में भी इमरती देवी की तस्वीर नहीं थी।

सांसद खुद मंच से बुलाने पहुंचे

कार्यक्रम के दौरान ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा मंच से उठकर माइक पर आए और इमरती देवी को मंच पर आने के लिए बुलाया। इसके बावजूद इमरती देवी मंच पर नहीं गईं। उन्होंने कहा कि वह किसी से नाराज नहीं हैं। वह खुद को भाजपा और ज्योतिरादित्य सिंधिया की कार्यकर्ता मानती हैं और कार्यकर्ताओं के बीच बैठना पसंद करती हैं।

कहा- 'मंच पर हत्यारे और हत्या के आरोपी बैठे हैं'

मंच पर बैठे लोगों को लेकर इमरती देवी ने कहा, "मंच पर हत्यारे और हत्या के आरोपी भी बैठे हुए हैं।" उन्होंने ऐसे लोगों के साथ मंच साझा करने पर सवाल उठाया और कहा कि वह अच्छे लोगों के साथ बैठना पसंद करती हैं।

कहा- मैं अपनी मर्जी की मालिक हूं

पोस्टर-बैनर में फोटो नहीं होने और मंच पर नहीं जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, "मैं अपनी मर्जी की मालिक हूं।" उन्होंने यह भी कहा, “समय सबका बदलता है, पहले किसी और का था, अब किसी और का है और आगे किसी और का होगा।”

मंच पर ये जनप्रतिनिधि मौजूद थे

कार्यक्रम में सांसद भारत सिंह कुशवाह, प्रसिद्ध संगीतज्ञ साधु तिवारी, जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अमरदीप औलख, कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष केशव बघेल, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र जैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी देवी कुशवाह और नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी राजा मंच पर मौजूद थीं।

जीतू राजा की ओर इशारा माना जा रहा

इमरती देवी ने मंच पर मौजूद लोगों को 'बड़े लोग' बताते हुए मंच के पीछे बैठे नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी राजा के बेटे जीतू राजा पर भी इशारा किया।

उन पर 2021 में हत्या का मामला दर्ज होने की बात कही गई है। इमरती देवी और नगर पालिका अध्यक्ष के बीच राजनीतिक अदावत भी रही है। इसलिए उनके बयान को जीतू राजा से जोड़कर देखा जा रहा है।

इस मामले में है हत्या का आरोपी

18 नवंबर 2021 को डबरा थाना क्षेत्र के इस्लामपुर में हुए विवाद में कमल सिंह गुर्जर की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में कुल 13 लोगों पर हत्या का अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें बंटी उर्फ जीतू राजा भी आरोपी था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 20 September 2026
रचनाकारों ने बांधा समां, कविताओं में दिखे जीवन के विविध रंगभोपाल। न्यू मिनाल सांस्कृतिक समिति, भोपाल के तत्वावधान में न्यू मिनाल रेजीडेंसी स्थित गणेश पार्क में भावपूर्ण काव्य संध्या का…
 20 September 2026
इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’: युवाओं से रूबरू हुए कांग्रेस सांसद, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक पर की चर्चाआपकी आवाज ब्यूरो इंदौर। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
Advt.