मणिपुर में 15 जून तक नई सरकार बनने की संभावना:कल 10 विधायकों ने राज्यपाल से मुलाकात की थी, विधानसभा अध्यक्ष दिल्ली रवाना

Updated on 29-05-2025 12:49 PM

मणिपुर में 15 जून तक नई सरकार बनने की संभावना है। राज्य के 10 विधायकों ने बुधवार को राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इनमें 8 भाजपा, NPP और निर्दलीय के एक-एक विधायक हैं।

इनमें से ही एक विधायक ने बताया, 'नई सरकार के ढांचे पर चर्चा हुई है। उम्मीद है कि 15 जून तक एक सरकार बन जाएगी।' इस बीच विधानसभा अध्यक्ष सत्यव्रत केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर दिल्ली रवाना हो चुके हैं।

मणिपुर में 60 विधानसभा सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 31 है। राज्य में 13 फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है।

9 फरवरी को सिंह ने दिया था इस्तीफा

9 फरवरी को भाजपा सरकार का नेतृत्व करने वाले तत्कालीन सीएम एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। बीरेन सिंह पर राज्य में डेढ़ साल से ज्यादा समय तक चली हिंसा न रोक पाने के चलते काफी दबाव था।

मणिपुर में कुकी-मैतेई के बीच 3 मई, 2023 से अब तक हिंसा हो रही है। इन दो सालों में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। 1500 से ज्यादा घायल हुए। 70 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हैं। 6 हजार से ज्यादा FIR दर्ज हुई हैं। विपक्षी पार्टियां हिंसा के मुद्दे पर लगातार NDA से सवाल पूछ रही थीं।

भाजपा के पास बहुमत से ज्यादा विधायक

60 सीटों वाले मणिपुर विधानसभा में अभी 59 विधायक हैं। एक सीट विधायक की मौत के कारण खाली है। भाजपा के गठबंधन NDA में कुल 44 विधायक हैं। इनमें 32 मैतेई, तीन मणिपुरी मुस्लिम और नौ नगा विधायक हैं।

वहीं, कांग्रेस के सभी पांच विधायक मैतेई हैं। बाकी 10 विधायक कुकी हैं, जिनमें से सात 2022 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर जीते थे। दो कुकी पीपुल्स अलायंस के हैं और एक निर्दलीय है।

राहुल ने कहा था- PM को तुरंत मणिपुर जाना चाहिए

एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि हिंसा, जान-माल के नुकसान के बावजूद पीएम नरेंद्र मोदी ने एन बीरेन सिंह को पद पर बनाए रखा, लेकिन अब लोगों की तरफ से बढ़ते दबाव, सुप्रीम कोर्ट की जांच और कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव की वजह से एन बीरेन सिंह इस्तीफा देने को मजबूर हो गए।

X पोस्ट में उन्होंने कहा कि इस वक्त सबसे जरूरी बात यह है कि राज्य में शांति बहाल की जाए और मणिपुर के लोगों के घावों को भरने का काम किया जाए। पीएम मोदी को तुरंत मणिपुर जाना चाहिए, वहां के लोगों की बात सुननी चाहिए और यह बताना चाहिए कि वे हालात सामान्य करने के लिए क्या योजना बना रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 May 2025
आज, 30 मई को NDA से महिला कैडेट्स का पहला बैच पास हुआ इतिहास में ये पहली बार है जब 17 महिला कैडेट्स 300 से ज्यादा पुरुषों के साथ NDA…
 30 May 2025
24 मई को मानसून की इंट्री के बाद यह 17 राज्यों में दस्तक दे चुका है। सिर्फ छह दिनों में देश में अब तक 33% ज्यादा बारिश हो चुकी है।…
 30 May 2025
कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के फैसले की सराहना की। उन्होंने गुरुवार को कहा, 'कश्मीर में…
 30 May 2025
  सासाराम. PM मोदी ने शुक्रवार को बिहार के सासाराम के दुर्गाडीह में जनसभा की। करीब 33 मिनट के भाषण में उन्होंने आतंक को लेकर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के 1 दिन बाद मैं बिहार आया था। मैंने बिहार की धरती से जो वचन दिया था वो पूरा किया।' 'मैंने कहा था माताओं का सुहाग उजाड़ने वालों को कल्पना से भी बड़ी सजा होगी। ऐसी ही सजा उन्हें दी गई। हमारी सेना ने आतंकियों के ठिकानों को खंडहर में बदल दिया। भारत की बेटियों के सिंदूर की शक्ति को पाकिस्तान और दुनिया ने भी देखा।' 'दुश्मन जान ले कि 'आपरेशन सिंदूर' हमारे तरकश का सिर्फ एक तीर है। आतंक के खिलाफ भारत की लड़ाई न रुकी है और न थमी है। आतंक का फन फिर उठेगा तो बिल से खींचकर कुचलेंगे। चाहे सीमा पार हो या फिर सीमा के अंदर हो।' 6 पॉइंट में PM का पूरा भाषण ·        बिहार की धरती किए वादे पर: पहलगाम में आतंकी हमले में हमारे कितने निर्दोष नागरिक मारे गए। इस आतंकी हमले के एक दिन बाद मैं बिहार आया था और मैंने बिहार की धरती से देश से वादा किया था, वचन दिया था। आतंकियों को कड़ी सजा मिलेगी। वह वचन पूरा किया। उनके ठिकानों को मिट्‌टी में मिला दिया है। ·        ऑपरेशन सिंदूर पर: 'ऑपरेशन सिंदूर' में दुनिया ने हमारी BSF का अभूतपूर्व और अदम्य साहस देखा। मां भारती की रक्षा हमारे BSF के जवानों के लिए सर्वोपरि है। मातृभूमि का कर्तव्य निभाते हुए 7 मई को BSF के सब इंस्पेक्टर इम्तियाज शहीद हो गए। बिहार के शहीद बेटे को मैं श्रद्धांजलि देता हूं। ·        माओवादी हिंसा परः 2014 से पहले देश के 125 जिले नक्सल प्रभावित थे, अब सिर्फ 18 जिले नक्सल प्रभावित बचे हैं। अब सरकार सड़क-रोजगार दे रही है। वो दिन दूर नहीं जब माओवादी हिंसा का पूरी तरह से खात्मा हो जाएगा। पहले सरकारी योजना नागरिकों तक पहुंचती ही नहीं थी। नक्सल प्रभावित गांव में न अस्पताल होता था, न मोबाइल टावर। नीतीश जी ने इन परिस्थितियों में काम किया। हमने माओवादियों के खिलाफ काम किया। हम युवाओं को मुख्य धारा में लाने का भी काम किया। ·        CM नीतीश की तारीफ की:बिहार में जंगलराज वाली सरकार की विदाई हुई तो नीतीश जी के नेतृत्व में विकास होने लगा। पहले न हाईवे-न अस्पताल और न कोई विकास। पहले सिर्फ पटना एयरपोर्ट था, लेकिन अब दरभंगा एयरपोर्ट भी बन गया है। पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल का उद्घाटन किया। बिहटा एयरपोर्ट पर भी 1400 करोड़ का निवेश हो रहा है। ·        लालू परिवार पर: आज बिहार में वर्ल्ड क्लास ट्रेनें चल रही हैं। हम रेलवे का आधुनिकीकरण भी कर रहे हैं। ये काम पहले भी हो सकते थे, लेकिन जिन पर ये जिम्मेदारी थी। उन्होंने नौकरी के नाम पर गरीबों की जमीन लूटने का काम किया। सामाजिक न्याय के उनके यही तरीके थे। गरीबों को लूटना और खुद राजशाही की मौज करना। जंगलराज वालों के तौर-तरीके से आप लोगों को आगे भी सावधान रहने की जरूरत है। ·        RJD और कांग्रेस वाले झूठ बोल रहे: जिन लोगों ने बिहार को सबसे ज्यादा ठगा, जिनके दौर में वंचित लोगों को बिहार छोड़कर जाना पड़ा, आज वही लोग सामाजिक न्याय का झूठ बोल रहे हैं। दशकों तक आदिवासी, गरीबों के पास शौचालय नहीं था। करोड़ों लोगों के सिर पर छत तक नहीं थी। क्या कांग्रेस-RJD का यही सामाजिक न्याय था। जबकि इससे ज्यादा अन्याय नहीं हो सकता है।   
 29 May 2025
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक पर आरोप है कि वह भारत की संवेदनशील…
 29 May 2025
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की आज (29 मई) तीसरी बरसी है। इस मौके पर मानसा जिले के मूसा गांव में श्रद्धांजलि सभा रखी गई है, जिसमें पाठ शुरू हो गया…
 29 May 2025
तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के तलाक केस में आज यानी गुरुवार को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में अब 21 जून को सुनवाई होगी।आज हुई सुनवाई…
 29 May 2025
मणिपुर में 15 जून तक नई सरकार बनने की संभावना है। राज्य के 10 विधायकों ने बुधवार को राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया…
 29 May 2025
देश के 17 राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। वहीं राजस्थान के बूंदी में गर्मी के चलते एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम…
Advt.