डकैतों ने कारोबारी की बहन को फंदे पर लटकाया

Updated on 19-12-2023 08:44 PM

धमकी दी-जो रखा है बता दो नहीं तो मार डालेंगे; 6 बोरों में भर इनोवा में ले गए कैश-सोना

बाराबंकी लखनऊ के नजदीक बाराबंकी में बर्तन कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर डकैती की वारदात हुई है। हथियारों से लैस 5 बदमाश कारोबारी के घर में घुस गए। उनकी बहन के गले में फंदा डालकर लटका दिया। फिर कहा कि जहां भी सोना-चांदी और कैश रखा हो बता दो, नहीं तो बहन को मार डालेंगे। इसके बाद घर में 3 घंटे तक लूटपाट की। 5-6 बोरों में सोना-चांदी, कैश और बाकी सामान भरा। इसके बाद इनोवा में लेकर भाग गए। कारोबारी का कहना है कि करोड़ों का सामान बदमाश ले गए। बदमाशों के जाने के बाद कारोबारी ने पड़ोसियों को फोन किया, तब जाकर परिवार को मुक्त कराया।
वारदात कुर्सी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा टिकैतगंज की है। मौके पर पहुंचे ASP ने बताया कि बर्तन कारोबारी शिव कुमार निगम के साथ वारदात हुई है। शिव कुमार सोने-चांदी के जेवर गिरवी रखकर ब्याज पर पैसे देते थे। घर में आगे की ओर उनकी बर्तन की दुकान है। पीछे की तरफ वह अपनी दो बहनों के साथ रहते हैं। कारोबारी और उनकी दोनों बहनों की शादी नहीं हुई है।

शाम को खरीदार बनकर आए डकैत

कारोबारी शिव कुमार निगम ने बताया, सोमवार शाम 7.30 बजे 2 लोग दुकान में आए। उन्होंने कहा कि उन्हें भगोना खरीदना है। उस समय दुकान के नौकर जा चुके थे। मैंने दुकान बंद करने की बात कहकर दोनों को बर्तन देने से मना कर दिया। इस पर दोनों कहने लगे कि हमने पास में कमरा लिया है। इसलिए हम लोगों को खाना बनाने के लिए बर्तन चाहिए। इसके बाद दूसरे युवक ने कहा कि भगोना के साथ 5 थाली भी चाहिए।

2 दुकान के अंदर थे, 3 और अंदर आ गए

कारोबारी ने बताया, उनको ज्यादा बर्तन खरीदना था। इसलिए मैं बर्तन लेने के लिए अंदर की तरफ जाने लगा, तभी दुकान में 3 और लोग घुस आए। उन पांचों ने पिस्टल निकालकर मुझ पर तान दी। कहने लगे अंदर घर में चलो और जहां जो रखा है बता दो। जब मैंने विरोध किया तो दो बदमाशों ने थप्पड़ मारे। धक्का मारकर घसीटते हुए मुझे अंदर ले गए।

बहन को फंदे पर लटकाया, नीचे ड्रम रखा

शिव कुमार ने बताया, इसके बाद बदमाशों ने मेरे साथ मारपीट की। मेरी बहन लक्ष्मी को आंगन में पड़ी जाल के नीचे खड़ा कर दिया। उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर एक ड्रम पर उसे खड़ा कर दिया। डकैतों ने कहा कि जो भी घर में जो भी है उसे बता दो। नहीं बताया तो बहन को फंदे पर लटकाकर मार देंगे। इसके बाद हम लोग डर गए और जो भी घर में रखा था उसको बता दिया।
इसके बाद बदमाशों ने हम लोगों को आंगन में गन पॉइंट पर बंधक बनाकर रखा। 3 बदमाश घर के एक-एक कमरे में घुसे और अलमारी की चाबियां लेकर ताले खोले और सोना-चांदी व कैश निकाला। पूरा सामान एक-एक बोरियों में भरने लगे। उन लोगों ने 6 बोरियों में पूरा सामान रखा।''

बहन बोली- भाई के सिर पर बंदूक लगाकर अंदर आए

कारोबारी की बहन लक्ष्मी निगम ने बताया, मैं और मेरी बहन किचन में काम कर रहे थे, तभी 5 डकैत भाई को धक्का मारते हुए अंदर लए। 3 डकैतों ने भाई के सिर पर असलहा लगा रखा था। आते ही हम लोगों को धमकाया कि शोर मचाया तो भाई को मार देंगे, और तुम लोगों को भी। हथियार देखकर हम लोग डर गए। इसके बाद तीन डकैतों ने मुझे पकड़ा और मारपीट कर एक ड्रम पर खड़ा करके गले में रस्सी का फंदा डाल दिया। भाई से कहने लगे कि घर में कहां पर क्या रखा है, सब बता दो नहीं तो बहन को फंदे पर लटकाकर मार देंगे।

छोटी बहन रोई तो चांटा मारकर चुप कराया

लक्ष्मी के मुताबिक, इतने में मेरी छोटी बहन बिट्‌टो रोने लगी तो उसे चांटे मारकर धमकाया और चुप करा दिया। इसके बाद उन लोगों ने हर कमरे में जाकर अलमारियों और बक्से के ताले खोलकर सोने चांदी के गहने और कैश बोरियों में भरा। इसके बाद हम लोगों कमरे में बंद किया और धमकाते हुए घर से फरार हो गए। डकैतों के जाने के बाद हम लोगों ने अपने पड़ोसी को फोन करके सूचना दी। तब जाकर 10:45 बजे आए और हम लोगों को खोलकर बाहर निकाला। फिर पड़ोसियों ने ही पुलिस को सूचना दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 November 2024
मुख्यमंत्री ने मुख्य न्यायाधीशों के 25वें अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया26 नवम्बर, 2024 से भारत अपने संविधान के अंगीकार होने के ‘अमृत महोत्सव वर्ष’ में प्रवेश कर रहालखनऊ । उत्तर…
 16 June 2024
आस्थावानों ने पुण्य की डुबकी लगाई, यथासंभव दान भी किया वाराणसी। गंगा दशहरा पर रविवार को काशी के पवित्र गंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इस दौरान सभी घाटों…
 19 March 2024
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मस्जिद कमेटी की याचिकामथुरा । मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद कमेटी की याचिका खारिज कर दी।…
 19 March 2024
बाराबंकी । बीते दिन यानी सोमवार को दिल्ली में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में यूपी की बाकी बचे 25 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया…
 02 February 2024
3.50 करोड़ ऑनलाइन मिले; 25 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किएअयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के विराजमान हुए 11 दिन हो गए हैं। अब तक 25 लाख श्रद्धालु…
 23 January 2024
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के शौर्य व पराक्रम के प्रतीक हैं जिन्होने आजादी के आंदोलन में युवाओं को…
 18 January 2024
जालौन। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश के हर हिस्से से रामभक्त कुछ न कुछ अपना योगदान देने को आतुर हैं। जालौन…
 18 January 2024
गोंडा। आज से करीब 33 वर्ष पूर्व विश्व हिंदू परिषद के आवाहन पर वर्ष 1990 में कार सेवा शुरू हुई। उस समय उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी।…
 15 January 2024
अयोध्या । अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश में अर्थव्यवस्था को पंख लग गए हैं। श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले देश में…
Advt.