मिल्क एटीएम से किसान के बेटे ने दिखाई तरक्की की राह

Updated on 24-11-2023 03:50 PM

- दूध के कारोबार में पिता का हाथ बंटाते खुद का शुरू किया कारोबार

बलिया । जिले के नरही निवासी एक किसान के बेटे ने आईएएस अधिकारी बनने का सपना देखा था, लेकिन पिता के दूध व्यवसाय से प्रेरणा लेकर अब वह खुद का मिल्क एटीएम चलाता है। एटीएम के जरिए दूध बेचकर किसान पुत्र वैभव नारायण राय मालामाल हो रहे हैं। वे दूसरों के लिए भी नजीर बन रहे हैं। आमतौर पर पढ़ाई-लिखाई के बाद युवा अधिकारी या किसी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने का सपना देखता है। जिले के नरही गांव निवासी वैभव नारायण राय ने भी 2014 में पीजीडीसीए करने के बाद सिविल सर्विस में जाने का सपना देखा था। इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी थी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। गांव आते-जाते पिता नमो नारायण राय द्वारा पराग डेयरी की सोसायटी चलाने का तौर-तरीका देखते-देखते वैभव का भी मन दूध व्यवसाय में रमने लगा। 2017 में सिविल सर्विसेज की तैयारी छोड़ वैभव पूरी तरह से गांव आकर रहने लगे। अपना एफपीओ नरही डेयरी के नाम से खोला। शुरू में बीस लीटर दूध लेकर शहर में जाने वाले वैभव अब रोजाना छह सौ लीटर दूध की बिक्री कर रहे हैं।
खास बात यह है कि वैभव बिना पश्च्युराइजेशन के दूध तैयार करते हैं। दूध के साथ ही खोया, दही और पनीर भी तैयार करते हैं। पच्चीस किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय पर रोजाना उनका एटीएम वाहन दूध लेकर जाता है। फिलहाल छह सौ लीटर दूध की खपत के साथ ऑर्डर पर खोया, दही और पनीर भी सप्लाई करते हैं। वैभव के एटीएम दूध की शहर में काफी डिमांड है। तय नुक्कड़ पर लोग इनके दूध का इंतजार करते हैं। ग्राहक उनके सेल्समैन के एग्जीक्यूटिव कार्ड के जरिए भुगतान करते हैं और उसके हिसाब से अपने पात्र में दूध लेते हैं।
वैभव ने बताया कि अभी महीने की आमदनी करीब 60 हजार की है। दूध जे व्यवसाय को चलाने के लिए आठ मजदूर रखे हैं। प्रति महीने लगभग 96 हजार सेलर देते हैं। वैभव ने बताया कि नाबार्ड के जरिए एफपीओ शुरू किया। इसके लिए मेरा कुछ भी पैसा नहीं लगा। यह पूछे जाने पर कि दूध के इस व्यवसाय के लिए पूंजी कहां से आयी तो इसके जवाब में कहा कि वाहनों के लिए लोन लिया और पिता के केसीसी से सहायता मिली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 November 2024
मुख्यमंत्री ने मुख्य न्यायाधीशों के 25वें अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया26 नवम्बर, 2024 से भारत अपने संविधान के अंगीकार होने के ‘अमृत महोत्सव वर्ष’ में प्रवेश कर रहालखनऊ । उत्तर…
 16 June 2024
आस्थावानों ने पुण्य की डुबकी लगाई, यथासंभव दान भी किया वाराणसी। गंगा दशहरा पर रविवार को काशी के पवित्र गंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इस दौरान सभी घाटों…
 19 March 2024
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मस्जिद कमेटी की याचिकामथुरा । मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद कमेटी की याचिका खारिज कर दी।…
 19 March 2024
बाराबंकी । बीते दिन यानी सोमवार को दिल्ली में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में यूपी की बाकी बचे 25 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया…
 02 February 2024
3.50 करोड़ ऑनलाइन मिले; 25 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किएअयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के विराजमान हुए 11 दिन हो गए हैं। अब तक 25 लाख श्रद्धालु…
 23 January 2024
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के शौर्य व पराक्रम के प्रतीक हैं जिन्होने आजादी के आंदोलन में युवाओं को…
 18 January 2024
जालौन। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश के हर हिस्से से रामभक्त कुछ न कुछ अपना योगदान देने को आतुर हैं। जालौन…
 18 January 2024
गोंडा। आज से करीब 33 वर्ष पूर्व विश्व हिंदू परिषद के आवाहन पर वर्ष 1990 में कार सेवा शुरू हुई। उस समय उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी।…
 15 January 2024
अयोध्या । अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश में अर्थव्यवस्था को पंख लग गए हैं। श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले देश में…
Advt.