हिसार कोर्ट में गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काना की हत्या, बाइक सवार 2 बदमाशों ने की 14 राउंड फायरिंग

Updated on 20-08-2026 04:49 PM
 हिसार: हरियाणा के हिसार जिले की कोर्ट में गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काना को दिनदिहाड़े गोलियों से भून दिया गया। वो एक पेशी पर आया था। बाइक सवार 2 बदमाशों ने 14 राउंड फायरिंग की। गैंगस्टर पर हत्या समेत 31 मामले दर्ज थे। काणा हिसार का मोस्ट वांटेड था। गैंगस्टर विनोद काना ने ही विधायक सावित्री जिंदल के पीए के भतीजे की हत्या की थी। पुलिस के अनुसार, दोपहर 2 बजे जैसे ही काना कोर्ट के गेट से बाहर निकला, 2 बदमाशों ने उसपर 12 गोलियां चला दीं। इसके बाद हमलावर 2 हवाई फायर कर फरार हो गए।


दिल्ली एनसीआर में थे काना का आतंक

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर समेत कई क्षेत्रों में गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काना का आतंक था। सीआइए टीम ने उसे झज्जर के भडावास क्षेत्र से साल 2017 में अरेस्ट किया था। विनोद काना के सात साथी भी अरेस्ट किए गए थे। इनमें मकोका से फरार मोस्टवांटेड पैरोल जंपर अपराधी धीरपाल निवासी रेढूवास भी शामिल था।

विनोद काना पर था सात लाख रुपए का इनाम घोषित

विनोद काना पर सात लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने जब उसे और उसके साथियों को अरेस्ट किया तो वह फॉ‌र्च्यूनर, इकोस्पोर्ट व आइ-ट्वेंटी गाड़ियों में सवार थे। पुलिस ने उस वक्त खुलासा किया था कि ये बदमाश मंजीत गैंग के प्रदीप सोलंकी की हत्या की फिराक में थे। इनके कब्जे से दो रिवाल्वर, एक कार्बाइन, दो 12 बोर की बंदूक, तीन पिस्टल, सात कारतूस रिवाल्वर के, सात कारतूस कार्बाइन के, 27 कारतूस बंदूकों के 21 कारतूस पिस्टल के बरामद हुए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 August 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दोहरे हत्याकांड के बाद आत्महत्या की वारदात ने सनसनी मचा दी है। युवक ने अपनी पत्नी के ऑफिस पहुंच कर पत्नी को गोली मारी।…
 20 August 2026
रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के उस फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है, जिसके तहत झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की विभिन्न…
 20 August 2026
 हिसार: हरियाणा के हिसार जिले की कोर्ट में गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काना को दिनदिहाड़े गोलियों से भून दिया गया। वो एक पेशी पर आया था। बाइक सवार 2 बदमाशों…
 20 August 2026
गुवाहाटी: मिजोरम के पूर्व मुख्यमंत्री जोरमथांगा को गुरुवार को पढ़ाई पूरी करने के छह दशक बाद डिग्री दी गई। गुवाहाटी स्थित यूनिवर्सिटी के फनिधर दत्ता सेमिनार हॉल में आयोजित समारोह…
 19 August 2026
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बुधवार को प्रस्तावित कश्मीर यात्रा पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी दूसरे देश के राजदूत…
 19 August 2026
पटना: बिहार में अभी न तो विधानसभा का और न ही लोकसभा का चुनाव है, लेकिन सूबे का सियासी मौसम चुनावी चुनावी सा लगने लगा है। जिसे देखो बिहार की…
 19 August 2026
रांची: झारखंड सरकार ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच उन 44 भर्ती परीक्षाओं की सूची जारी की जिन्हें अनियमितताओं की वजह से रद्द किया गया है। हेमंत सोरेन सरकार…
 19 August 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के रजिस्ट्रेशन स्टेटस और देशभक्ति से जुड़े आरोपों को लेकर एक नया राजनीतिक टकराव शुरू हो गया है। 'वंदे मातरम' विवाद के…
 18 August 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के प्रांतीय रक्षक दल (PRD) जवानों के मानदेय में वृद्धि का निर्णय लिया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से इस संबंध में बड़ा निर्णय लिया…
Advt.