सौतेले बेटे से अवैध संबंध, पति ने सिर धड़ से अलग कर फेंका

Updated on 30-09-2023 02:48 PM

छोटे सौतेले बेटे को भी अवैध संबंध बनाने के लिए करती थी परेशान 
बांदा पुलिस ने शव बरामद कर 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा कर दिया

बांदा । यूपी की सीमा पर बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के चमरहा गांव में बुधवार शाम एक अज्ञात महिला की सिर कटी लाश बरामद हुई थी। हत्यारों ने सिर धड़ से अलग कर पहचान छुपाने के लिए हाथों की उंगलियां तक काट डाली थी। शरीर में एक कपड़ा भी नहीं छोड़ा था। बांदा पुलिस ने शव बरामद करने के 24 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। हत्या करने वाले कोई और नहीं बल्कि उसका पति, दो सौतेले पुत्र और भतीजा शामिल थे। महिला सौतेले पुत्रों से अवैध संबंध बनना चाहती थी। इसी वजह से महिला की नृशंस हत्या गई। चारों को गिरफ्तार कर पुलिस ने आला कत्ल और हत्या में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप गाड़ी बरामद कर ली है।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि 27 सितम्बर को शाम करीब सात बजे थाना मटौंध क्षेत्र के ग्राम चमरहा में मध्य प्रदेश की सीमा के पास एक अज्ञात महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ था। सिर और धड़ एक दूसरे से लगभग 50 मीटर की दूरी पर बरामद हुए थे। थाना मटौंध में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही थी। फील्ड यूनिट डॉग स्क्वायड की टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया था। शुक्रवार को थाना मटौंध और एसओजी की संयुक्त टीम ने घटना का 24 घण्टे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरे बेटे से भी अवैध संबंध का बनाती थी दबाव

एसपी ने बताया कि बरामद शव के शिनाख्त में पाया गया कि शव माया देवी पत्नी रामकुमार अहिरवार निवासी पहरा थाना गौरीहार जिला छतरपुर मध्य प्रदेश का था । इस संबंध में मृतका के परिजनों से जानकारी की गई। जांच में पाया गया कि मृतका माया देवी की दो शादी हुई थी, जिसमें वह दूसरे पति के साथ रहती थी। जिसके पूर्व में 2 लड़के सूरज प्रकाश (22) और छोटू उर्फ बजेश (19) है। मृतका का सौतेले बेटे सूरज प्रकाश से अवैध संबंध थे। महिला लड़के को लगातार अपने साथ रहने के लिए विवश करती थी। साथ ही महिला दूसरे सौतेले बेटे ब्रजेश को भी अवैध संबंध बनाने के लिए परेशान करती थी। कहना न मानने पर दुष्कर्म के आरोपों में फंसाने की धमकी देती थी।

कुल्हाड़ी से काटा सिर

इस बात की जानकारी जब मृतका के पति और अन्य परिवारीजनों को हुई तो उन्होंने उसकी हत्या करने की योजना बनाई। मृतका के पति रामकुमार, दोनों सौतेले बेटे सूरज प्रकाश, छोटू उर्फ बृ्रजेश और भतीजे उदयभान ने मिलकर 25 सितम्बर को महिला को पिकअप में बैठाकर चमरहा गांव की सीमा पर लाए। झाड़ियों में पिकअप से उतारकर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद कुल्हाड़ी से सिर को धड़ से अलग कर दिया। पहचान छिपाने के उदेश्य से सिर को कुछ दूरी पर फेंक दिया। उंगलियों को भी काट दिए थे। घटना में शामिल चारों को थाना मटौन्ध क्षेत्र के ग्राम दूरेडी के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक बांदा ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये से पुरस्कृत किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में राम कुमार अहिरवार पुत्र झल्ली अहिरवार (मृतका का पति),सूरज प्रकाश पुत्र राम कुमार अहिरवार (सौतेला पुत्र ) छोटू उर्फ बृजेश अहिरवार पुत्र रामकुमार (सौतेला पुत्र ) व उदयभान अहिरवार पुत्र राम सजीवन अहिरवार सभी निवासी पहरा थाना गौरीहार जनपद छतरपुर म.प्र. (मृतका का भतीजा) शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 November 2024
मुख्यमंत्री ने मुख्य न्यायाधीशों के 25वें अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया26 नवम्बर, 2024 से भारत अपने संविधान के अंगीकार होने के ‘अमृत महोत्सव वर्ष’ में प्रवेश कर रहालखनऊ । उत्तर…
 16 June 2024
आस्थावानों ने पुण्य की डुबकी लगाई, यथासंभव दान भी किया वाराणसी। गंगा दशहरा पर रविवार को काशी के पवित्र गंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इस दौरान सभी घाटों…
 19 March 2024
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मस्जिद कमेटी की याचिकामथुरा । मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद कमेटी की याचिका खारिज कर दी।…
 19 March 2024
बाराबंकी । बीते दिन यानी सोमवार को दिल्ली में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में यूपी की बाकी बचे 25 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया…
 02 February 2024
3.50 करोड़ ऑनलाइन मिले; 25 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किएअयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के विराजमान हुए 11 दिन हो गए हैं। अब तक 25 लाख श्रद्धालु…
 23 January 2024
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के शौर्य व पराक्रम के प्रतीक हैं जिन्होने आजादी के आंदोलन में युवाओं को…
 18 January 2024
जालौन। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश के हर हिस्से से रामभक्त कुछ न कुछ अपना योगदान देने को आतुर हैं। जालौन…
 18 January 2024
गोंडा। आज से करीब 33 वर्ष पूर्व विश्व हिंदू परिषद के आवाहन पर वर्ष 1990 में कार सेवा शुरू हुई। उस समय उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी।…
 15 January 2024
अयोध्या । अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश में अर्थव्यवस्था को पंख लग गए हैं। श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले देश में…
Advt.