फ्रांस को हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, 16 साल के लैमिन यामल बने यूरो के सबसे युवा स्कोरर

Updated on 10-07-2024 01:52 PM
डोर्टमंड (जर्मनी): यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप (यूरो 2024) में स्पेन का दबदबा बरकरार है। लगातार छह मैच जीतकर स्पेन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। इस मैच में 16 साल के खिलाड़ी लेमिन यमल यूरो इतिहास में सबसे कम उम्र के स्कोरर बने। फ्रांस को सेमीफाइनल में 2-1 से हराते हुए स्पेन अब दूसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम का इंतजार कर रही है। आज देर रात होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और नीदरलैंड्स की टक्कर होगी। इंग्लैंड चाहेगा कि लगातार दूसरी बार वह यूरो कप के फाइनल में पहुंच जाए। खिताबी मुकाबला रविवार को होना है। लिए एक नजर डालते हैं मैच के बड़े टॉकिंग पॉइंट्स पर...

लैमिन यामल यूरो के सबसे युवा स्कोरर

लैमिन यामल ने 21वें मिनट में फ्रांस के खिलाफ स्पेन के लिए बराबरी का गोल दागा और 16 साल की उम्र में सबसे कम उम्र में गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। यमल ने महज 16 साल और 362 दिन की उम्र में रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछला रिकॉर्ड 2004 से स्विट्जरलैंड के जोहान वॉनलाथेन के नाम था, जिन्होंने 18 साल और 141 दिन की उम्र में फ्रांस के खिलाफ भी गोल किया था।

दानी ओल्मो मास्टरक्लास
स्पेन का दूसरा गोल जो शुरू में जूल्स कौंडे के आत्मघाती गोल के रूप में दिया गया था, अब दानी ओल्मो को दिया गया है क्योंकि उनका शॉट गोल की ओर जरा रहा था और कौंडे का टच सिर्फ एक डिफलेक्शन था। ओल्मो तीन गोल के साथ यूरो के जॉइंट हाइएस्टोर स्कोरर बन चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2025
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में राजस्थान रॉयल्स की हालत खराब हो गई है। राजस्थान को इस सीजन में 7वीं हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान आईपीएल 2025 में…
 25 April 2025
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों के द्वारा 26 टूरिस्टों की हत्या के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गया है। इस घटना के बाद से अब भारत और…
 25 April 2025
नई दिल्ली: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु अपने खेल की चैंपियन हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि बैडमिंटन के अलावा उन्हें क्रिकेट भी खूब पसंद है।…
 25 April 2025
नई दिल्ली: पाकिस्तान के ओलंपिक पदक विजेता अरशद नदीम ने भारतीय गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है। वह 24 मई 2025 को बेंगलुरु में होने वाले नीरज चोपड़ा…
 25 April 2025
चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 43वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मैच के लिए चेन्नई के घरेलू मैदान एमए चिदंबरम क्रिकेट…
 25 April 2025
चेन्नई: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टक्कर 25 अप्रैल को चेपॉक में होगी। दोनों टीमों के लिए इस सीजन में यह करो या मरो…
 25 April 2025
नई दिल्ली: संजू सैमसन के चोटिल होने के बाद राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करने वाले वैभव सूर्यवंशी अपनी बैटिंग से छा गए हैं। वैभव सूर्यवंशी को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ…
 24 April 2025
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में जसप्रीत बुमराह की वापसी के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम कमाल करने लगी है। टीम ने लगातार पांच मैचों में जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल…
 24 April 2025
नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले दिग्गज सचिन तेंदुलकर 51 साल के हो गए हैं। दुनिया भर के क्रिकेट फैंस हर साल 24 अप्रैल को सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन…
Advt.