ईरान के बाद सऊदी अरब ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने की कोशिश शुरू की

Updated on 26-04-2025 01:10 PM

ईरान के बाद अब सऊदी अरब ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने की कोशिश शुरू की है। सऊदी अरब के बड़े अधिकारी ने न्यूज एजेंसी AFP से कहा कि भारत-पाकिस्तान दोनों देश सऊदी अरब के अहम सहयोगी रहे हैं। हम नहीं चाहते हैं कि स्थिति कंट्रोल से बाहर हो जाए। अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लेकर किंगडम बातचीत कर कर रहा है।

सऊदी विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान ने शुक्रवार को अपने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार से अलग-अलग फोन पर बातचीत की थी। जयशंकर ने अल सऊद को हमले और इसके सीमापार संबंधों के बारे में जानकारी दी।

इससे पहले ईरान ने शुक्रवार को भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की पेशकश की थी। ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने कहा था कि तेहरान इस मुश्किल समय में बेहतर अंडरस्टैंडिंग बनाने के लिए इस्लामाबाद और नई दिल्ली में अपने ऑफिस का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने तथ्यात्मक तौर पर गलत बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि कश्मीर का मुद्दा हजारों साल से चल रहा है, या शायद उससे भी ज्यादा समय से। यह एक बुरा हमला है। उस सीमा पर 1500 सालों से तनाव है।

ट्रम्प ने कहा- दोनों देशों के बीच ऐसा ही रहा है, लेकिन मुझे यकीन है कि वे इसे किसी न किसी तरह से सुलझा लेंगे। मैं दोनों नेताओं को जानता हूं। भारत-पाकिस्तान के बीच बहुत तनाव है लेकिन ये हमेशा से रहा है।

दरअसल, 1947 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के साथ ही भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच कश्मीर को लेकर विवाद चल रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2025
ढाका: भारत और पाकिस्‍तान में जंग जैसे हालात के बीच दक्षिण एशिया में एक और युद्ध की आशंका मंडराने लगी है। म्‍यांमार में चल रहे गृहयुद्ध को देखते हुए बांग्‍लादेश में आवाज तेज…
 28 April 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने भारत और पाकिस्तान को युद्ध के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26…
 28 April 2025
वॉशिंगटन: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत, पाकिस्तान पर हमला करने वाला है। अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने चार डिप्लोमेट्स के हवाले से ऐसा दावा किया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की…
 28 April 2025
कनाडा में आज यानी 28 अप्रैल को आम चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। यह चुनाव ऐसे वक्त पर हो रहे हैं जब कनाडा अपने पड़ोसी अमेरिका के…
 28 April 2025
यमन के उत्तरी प्रांत सादा में सोमवार को अमेरिकी हमले में 68 लोगों की मौत हो गई है। ये हमला अफ्रीकी प्रवासियों को रखने वाले एक डिटेंशन सेंटर पर किया…
 28 April 2025
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के साथ 3 दिन के एक तरफा सीजफायर का ऐलान किया है। यह सीजफायर 8 मई से लागू होगा। पुतिन ने यूक्रेन से भी ऐसा…
 28 April 2025
भारत और फ्रांस के बीच सोमवार को नई दिल्ली में 26 राफेल मरीन विमानों की डील साइन हो गई। भारत की तरफ से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने डील…
 26 April 2025
मॉस्को: रूस की राजधानी में एक रूसी जनरल की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। रूसी जनरल को कार में बम विस्फोट के जरिए निशाना बनाया गया। रूस की समाचार एजेंसी TASS…
 26 April 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। भारत ने जवाबी कूटनीतिक कार्रवाई करते हुए 1960 में दोनों देशों के बीच हुए सिंधु जल समझौते को…
Advt.