पुतिन ने 3 दिन के एकतरफा सीजफायर का ऐलान किया:8 मई से लागू होगा; यूक्रेन से भी ऐसा ही करने की उम्मीद जताई

Updated on 28-04-2025 06:03 PM

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के साथ 3 दिन के एक तरफा सीजफायर का ऐलान किया है। यह सीजफायर 8 मई से लागू होगा। पुतिन ने यूक्रेन से भी ऐसा ही करने की उम्मीद जताई है। इससे पहले रूस ने ईस्टर के मौके पर 20 अप्रैल को एक दिन के सीजफायर का ऐलान किया था।

यह सीजफायर रूस के 80वें विक्ट्री डे के मौके पर किया जा रहा है। रूस सेकेंड वर्ल्ड वॉर में नाजी जर्मनी पर जीत के जश्न के तौर पर हर साल 8 मई को विक्ट्री डे परेड का आयोजन करता है।

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने कहा है कि यह सीजफायर मानवीय आधार पर किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 7-8 मई की दरमियानी रात होगी और 10-11 मई को आधी रात यह सीजफायर खत्म हो जाएगाा।

रूस बोला- कुर्स्क पूरी तरह हमारे कब्जे में

रूस की सेना का कहना है कि उसने देश के पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र पर पूरा नियंत्रण वापस पा लिया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन की सभी कोशिशें पूरी तरह असफल हो गई हैं।

रूस के शीर्ष सैन्य कमांडर वालेरी गेरासिमोव ने कहा कि यूक्रेनी सैनिकों के कब्जे में बचा आखिरी गांव भी अब फिर से हासिल कर लिया गया है। यह आठ महीने पहले यूक्रेन के अचानक हमले के बाद हुआ है।

गेरासिमोव ने यह भी दावा किया कि कुर्स्क क्षेत्र में 76,000 से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं। हालांकि इस दावे की पुष्टि नहीं हो सकी है।

यूक्रेन ने इस दावे को खारिज कर दिया है। यूक्रेन का कहना है कि उसके सैनिक अब भी रूसी सीमा क्षेत्र में ऑपरेशन कर रहे हैं, और उसने मॉस्को के दावों को प्रोपेगैंडा बताया है।

बीते महीनों में कुर्स्क में यूक्रेनी सेना को रूसी हमले झेलने पड़े

बीते कुछ महीनों में यूक्रेनी सेना को कुर्स्क क्षेत्र में भारी दबाव का सामना करना पड़ा है। यहां 70 हजार रूसी सैनिक और भारी ड्रोन हमलों की वजह से यूक्रेनी सेना को पीछे हटना पड़ा है। रूस इस क्षेत्र को फिर से हासिल करने के लिए बड़ा अभियान चला रहा है।

अमेरिका स्थित थिंक-टैंक इंस्टिट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर (ISW) ने 25 अप्रैल की रिपोर्ट में कहा- रूसी बलों ने हाल ही में कुर्स्क ओब्लास्ट (क्षेत्र) में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बढ़त बनाई है, ताकि यूक्रेनी सैनिकों को उनके आखिरी बचे इलाकों से बाहर निकाला जा सके। ISW ने यह भी बताया कि 25 अप्रैल को रूस के उत्तर-पश्चिमी बेलगोरोड क्षेत्र में भी लड़ाई जारी रही।

रूस ने माना- युद्ध में उत्तर कोरियाई सैनिकों ने साथ दिया

शनिवार को पुतिन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान रूसी कमांडर वलेरी गेरासिमोव ने कहा कि कुर्स्क क्षेत्र के आखिरी गांव गोर्नल को यूक्रेनी सेना से मुक्त करा लिया गया है।

गेरासिमोव ने रूसी जवाबी हमले के दौरान उत्तर कोरियाई सैनिकों की हिम्मत की भी तारीफ की। पहली बार है जब रूस ने सेना में उत्तर कोरियाई सैनिकों के शामिल होने को स्वीकार किया है।

इसके जवाब में पुतिन ने गेरासिमोव से कहा कि यूक्रेन की कोशिशें पूरी तरह से विफल हो गया है। पुतिन ने दावा किया कि इससे रूस को अन्य मोर्चों पर आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा।

रूस की सेना का कहना है कि उसके सैनिक अब यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी सूमी की कई बस्तियों को भी कंट्रोल में ले चुके हैं, जो कुर्स्क के पास स्थित है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2025
ढाका: भारत और पाकिस्‍तान में जंग जैसे हालात के बीच दक्षिण एशिया में एक और युद्ध की आशंका मंडराने लगी है। म्‍यांमार में चल रहे गृहयुद्ध को देखते हुए बांग्‍लादेश में आवाज तेज…
 28 April 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने भारत और पाकिस्तान को युद्ध के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26…
 28 April 2025
वॉशिंगटन: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत, पाकिस्तान पर हमला करने वाला है। अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने चार डिप्लोमेट्स के हवाले से ऐसा दावा किया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की…
 28 April 2025
कनाडा में आज यानी 28 अप्रैल को आम चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। यह चुनाव ऐसे वक्त पर हो रहे हैं जब कनाडा अपने पड़ोसी अमेरिका के…
 28 April 2025
यमन के उत्तरी प्रांत सादा में सोमवार को अमेरिकी हमले में 68 लोगों की मौत हो गई है। ये हमला अफ्रीकी प्रवासियों को रखने वाले एक डिटेंशन सेंटर पर किया…
 28 April 2025
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के साथ 3 दिन के एक तरफा सीजफायर का ऐलान किया है। यह सीजफायर 8 मई से लागू होगा। पुतिन ने यूक्रेन से भी ऐसा…
 28 April 2025
भारत और फ्रांस के बीच सोमवार को नई दिल्ली में 26 राफेल मरीन विमानों की डील साइन हो गई। भारत की तरफ से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने डील…
 26 April 2025
मॉस्को: रूस की राजधानी में एक रूसी जनरल की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। रूसी जनरल को कार में बम विस्फोट के जरिए निशाना बनाया गया। रूस की समाचार एजेंसी TASS…
 26 April 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। भारत ने जवाबी कूटनीतिक कार्रवाई करते हुए 1960 में दोनों देशों के बीच हुए सिंधु जल समझौते को…
Advt.