भारत के आगे नाक रकड़ेंगे पाकिस्तानी सेना के जनरल... सिंधु जल संधि पर इंडिया के आगे फंस गया पाकिस्तान, पाक एक्सपर्ट ने खोली पोल

Updated on 26-04-2025 01:16 PM
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। भारत ने जवाबी कूटनीतिक कार्रवाई करते हुए 1960 में दोनों देशों के बीच हुए सिंधु जल समझौते को निलंबित कर दिया है। भारत के इस ऐक्शन से पाकिस्तान तिलमिला गया है। माना जा रहा है कि यह फैसला पाकिस्तान के लिए तबाही साबित होगा, क्योंकि इस समझौते के तहत पाकिस्तान को भारत से तीन बड़ी नदियों का पानी मिलता है। जल संधि रोके जाने के बाद पाकिस्तान में खलबली मची हुई है और पाकिस्तान बार-बार भारत को समझौते को लेकर धमकी दे रहा है। इस बीच एक पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने ही पाकिस्तान की पोल खोल दी है।
पाकिस्तानी एक्सपर्ट मोइन पीरजादा ने कहा कि पाकिस्तान का मीडिया बच्चों की दुनिया में रह रहा है। वहां पर बातें की जा रही हैं कि अगर भारत पानी रोकेगा तो पाकिस्तानी एयरफोर्स के जहाज वहां जाकर बांध को तबाह कर देंगे और पानी को आजाद करवा लेंगे। पानी पर हमारा हक है। मोइन पीरजादा ने आगे बताया कि पाकिस्तानी जो ख्वाब देख रहे हैं, ऐसा कुछ नहीं होने वाला है और हकीकत बिल्कुल अलग होगी।

भारत से माफी मांगेंगे पाकिस्तानी जनरल

पीरजादा ने कहा, 'पाकिस्तान ने आज जो भारत के साथ मामला बिगाड़ लिया है, इसका अंजाम ये होगा कि पाकिस्तान सेना के जो जनरल और उनकी जो प्रॉक्सी हैं, वो हिंदुस्तान की एस्टैबलिशमेंट के आगे नाक रगड़ेंगे। नरेंद्र मोदी से माफी मांगेंगे और उनसे कहेंगे कि बहुत हो गया।' पीरजादा ने कहा कि 'पाकिस्तानी जनरल भारत से कहेंगे कि प्लीज सिंधु जल संधि पर हाथ खुला रखें... आपको कुछ और करना है तो कर लीजिए, लेकिन सिंधु जल संधि बहाल कर दीजिए। हमसे गलती हो गई है।

भारत के सामने कमजोर पाकिस्तान

पीरजादा ने बताया कि हालांकि इतना कुछ होने में कई महीने लग जाएंगे। इस दौर में पाकिस्तान के लोगों को बेवकूफ बनाया जाएगा और कोई नई कहानी उनके लिए गढ़ी जाएगी, लेकिन इसका हल यही होना है। जल संधि पर कानूनी पहलू का जिक्र करते हुए पीरजादा ने कहा कि पाकिस्तान की जो स्थिति है वह किसी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के सामने अपना केस मजबूती से नहीं रख सकता है। पाकिस्तान भारत के सामने बहुत कमजोर है। उसके पास न तो लीगल एक्सपर्ट हैं और न ही वह बड़ी अंतरराष्ट्रीय फर्मों को नियुक्त करने की क्षमता रखता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2025
ढाका: भारत और पाकिस्‍तान में जंग जैसे हालात के बीच दक्षिण एशिया में एक और युद्ध की आशंका मंडराने लगी है। म्‍यांमार में चल रहे गृहयुद्ध को देखते हुए बांग्‍लादेश में आवाज तेज…
 28 April 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने भारत और पाकिस्तान को युद्ध के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26…
 28 April 2025
वॉशिंगटन: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत, पाकिस्तान पर हमला करने वाला है। अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने चार डिप्लोमेट्स के हवाले से ऐसा दावा किया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की…
 28 April 2025
कनाडा में आज यानी 28 अप्रैल को आम चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। यह चुनाव ऐसे वक्त पर हो रहे हैं जब कनाडा अपने पड़ोसी अमेरिका के…
 28 April 2025
यमन के उत्तरी प्रांत सादा में सोमवार को अमेरिकी हमले में 68 लोगों की मौत हो गई है। ये हमला अफ्रीकी प्रवासियों को रखने वाले एक डिटेंशन सेंटर पर किया…
 28 April 2025
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के साथ 3 दिन के एक तरफा सीजफायर का ऐलान किया है। यह सीजफायर 8 मई से लागू होगा। पुतिन ने यूक्रेन से भी ऐसा…
 28 April 2025
भारत और फ्रांस के बीच सोमवार को नई दिल्ली में 26 राफेल मरीन विमानों की डील साइन हो गई। भारत की तरफ से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने डील…
 26 April 2025
मॉस्को: रूस की राजधानी में एक रूसी जनरल की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। रूसी जनरल को कार में बम विस्फोट के जरिए निशाना बनाया गया। रूस की समाचार एजेंसी TASS…
 26 April 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। भारत ने जवाबी कूटनीतिक कार्रवाई करते हुए 1960 में दोनों देशों के बीच हुए सिंधु जल समझौते को…
Advt.