कनाडा में मंदिर और गुरुद्वारे में तोड़फोड़:सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश

Updated on 26-04-2025 01:14 PM

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों - लक्ष्मी नारायण मंदिर (सरे) और रॉस स्ट्रीट गुरुद्वारा (वैंकूवर) में 19 अप्रैल की सुबह-सुबह तोड़फोड़ की गई। ये घटनाएं सुबह करीब 3 बजे हुईं। अब सरे पुलिस सेवा (एसपीएस) और वैंकूवर पुलिस विभाग (वीपीडी) ने इन घटनाओं को अंजाम देने वालों की सीसीटीवी तस्वीरें जारी की हैं।

स्थानीय पुलिस ने जनता से अपील की है कि इस मामले से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी उन्हें तुरंत दी जाए। खास तौर पर यह घटना 19 अप्रैल को हुई, जब बैसाखी के मौके पर स्थानीय इलाकों में बड़ी संख्या में नगर कीर्तन निकाले जाने थे। साफ है कि इस घटना को अंजाम देकर कनाडा में बसे हिंदू और सिख समुदाय के बीच सांप्रदायिक दंगे भड़काने की कोशिश की गई।

संदिग्धों की पहचान के लिए पुलिस ने मांगी सहायता

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर लगे सुरक्षा कैमरों में संदिग्धों को एक सफेद पिकअप ट्रक में आते हुए देखा गया है। अब इन संदिग्धों की तस्वीरें सार्वजनिक कर दी गई हैं ताकि लोगों की सहायता से उनकी पहचान की जा सके।

सरे पुलिस ने कहा है कि यह एक गंभीर आपराधिक कृत्य है और इसकी जांच उच्च प्राथमिकता पर की जा रही है। वहीं वैंकूवर पुलिस विभाग ने भी इसे एक संभावित नफरत से प्रेरित घटना मानते हुए हर कोण से जांच शुरू कर दी है।

समुदाय में फैली चिंता

इस घटना के बाद स्थानीय हिंदू और सिख समुदायों में गहरी चिंता और आक्रोश देखा गया है। लक्ष्मी नारायण मंदिर और रॉस स्ट्रीट गुरुद्वारा दोनों ही समुदाय के बीच श्रद्धा और सेवा के प्रमुख केंद्र माने जाते हैं। धार्मिक स्थलों पर इस तरह की तोड़फोड़ को लेकर विभिन्न संगठनों और नेताओं ने कड़ी निंदा की है।

पुलिस की अपील

SPS और VPD ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी है, जैसे कि संदिग्धों की पहचान, वाहन की जानकारी या कोई वीडियो फुटेज, तो वह तुरंत पुलिस से संपर्क करे। जानकारी गोपनीय रखी जाएगी और जांच में मदद करने वालों की पहचान सुरक्षित रहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2025
ढाका: भारत और पाकिस्‍तान में जंग जैसे हालात के बीच दक्षिण एशिया में एक और युद्ध की आशंका मंडराने लगी है। म्‍यांमार में चल रहे गृहयुद्ध को देखते हुए बांग्‍लादेश में आवाज तेज…
 28 April 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने भारत और पाकिस्तान को युद्ध के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26…
 28 April 2025
वॉशिंगटन: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत, पाकिस्तान पर हमला करने वाला है। अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने चार डिप्लोमेट्स के हवाले से ऐसा दावा किया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की…
 28 April 2025
कनाडा में आज यानी 28 अप्रैल को आम चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। यह चुनाव ऐसे वक्त पर हो रहे हैं जब कनाडा अपने पड़ोसी अमेरिका के…
 28 April 2025
यमन के उत्तरी प्रांत सादा में सोमवार को अमेरिकी हमले में 68 लोगों की मौत हो गई है। ये हमला अफ्रीकी प्रवासियों को रखने वाले एक डिटेंशन सेंटर पर किया…
 28 April 2025
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के साथ 3 दिन के एक तरफा सीजफायर का ऐलान किया है। यह सीजफायर 8 मई से लागू होगा। पुतिन ने यूक्रेन से भी ऐसा…
 28 April 2025
भारत और फ्रांस के बीच सोमवार को नई दिल्ली में 26 राफेल मरीन विमानों की डील साइन हो गई। भारत की तरफ से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने डील…
 26 April 2025
मॉस्को: रूस की राजधानी में एक रूसी जनरल की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। रूसी जनरल को कार में बम विस्फोट के जरिए निशाना बनाया गया। रूस की समाचार एजेंसी TASS…
 26 April 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। भारत ने जवाबी कूटनीतिक कार्रवाई करते हुए 1960 में दोनों देशों के बीच हुए सिंधु जल समझौते को…
Advt.