भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में गोवंश काटे जाने के आरोप को लेकर रविवार को तनाव की स्थिति बन गई। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शब्बन चौराहे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की।

कार्यकर्ताओं ने अजहर अली, इमरान, आदिल और मुज्बील नाम के लोगों पर गोवंश काटने में शामिल होने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने अभी इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है। तीन लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का दावा भी किया जा रहा है।

गोवंश काटे जाने की सूचना पर पहुंचे थे कार्यकर्ता


जानकारी के मुताबिक, रविवार तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता जहांगीराबाद के संबंधित इलाके में पहुंचे थे। उनका दावा है कि मौके पर पांच गाय जीवित मिलीं, जबकि तीन गायों के अवशेष पड़े थे।

गोवंश काटे जाने की सूचना पर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। इसी दौरान विवाद और कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप भी सामने आया। कार्यकर्ताओं ने अपकी गाड़ी में तोड़फोड़ किए जाने की शिकायत भी पुलिस से की है।

गोवंश के अवशेषों की जांच कराने की मांग

घटना के विरोध में कार्यकर्ता जहांगीराबाद थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने गोवंश के अवशेषों की जांच कराने, आरोपियों की भूमिका स्पष्ट करने और कथित हमले व वाहन में तोड़फोड़ के मामले में कार्रवाई की मांग की।

अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मौके पर मिले अवशेष किसके हैं, गोवंश काटने की घटना में किन लोगों की भूमिका थी और कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोप कितने सही हैं।

आरोपी के घर से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

जहांगीराबाद में गोवंश काटे जाने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी अजहर अली के घर पर अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा है। मकान को हथौड़े से तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर पुलिस बल और नगर निगम की टीम मौजूद है।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर शब्बन चौराहे पर धरना दिया था।


कोलार क्षेत्र में कलियासोत नदी के पास संचालित डेयरी में गोवंश के कटे हुए अवशेष मिलने के बाद हंगामा हो गया। पुलिस ने दामखेड़ा स्थित डेयरी पर दबिश देकर संचालक गब्बर यादव, मुन्ना यादव और अनीस खान को गिरफ्तार किया।

भोपाल में 26 टन गोमांस मिलने के बाद कत्लखाने के संचालक असलम कुरैशी का नाम चर्चा में है। 26 टन मांस मिलने का मतलब ये है कि इसके लिए करीब 260 गायों की हत्या की गई है।